न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानूनी विवादों में घिरी रजनीकांत की ‘काला’, 101 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा

इस शख्स का दावा है कि ‘काला’ उनके पिता की लाइफ पर बेस्ड है और इसके एवज में उन्होंने 101 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा भी किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jun 2018 10:41:52

कानूनी विवादों में घिरी रजनीकांत की ‘काला’, 101 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा

पिछले लंबे समय से लगातार चर्चाओं में रहने वाली रजनीकांत की ‘काला’ आखिरकार इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है, लेकिन ‘काला’ को लेकर सुपरस्टार रजनीकांत की मुश्किलें लगता है कम होती नहीं दिख रही हैं। फिल्म को पहले कावेरी जल विवाद के चलते कर्नाटक में बैन करने की बात कही गई और अब एक शख्स ने रजनीकांत को लीगल नोटिस भेजकर मुश्किल में डाल दिया है। इस शख्स का दावा है कि ‘काला’ उनके पिता की लाइफ पर बेस्ड है और इसके एवज में उन्होंने 101 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा भी किया है।

एक्टर रजनीकांत को यह नोटिस भेजने वाला शख्स एस तिराविम का बेटा जवाहर नाडर है। पत्रकार जवाहर नडार ने दावा किया है कि फिल्म में रजनीकांत जिस किरदार को निभा रहे हैं वह रियल लाइफ में मेरे पिता थिराव‍यिम नडार ही हैं। जवाहर का यह भी आरोप है फिल्म में उनके पिता के किरदार को नेगेटिव दिखाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसा लग रहा है कि यह सब किसी पॉलिटिकल एजेंडे को ध्यान में रखकर पिछड़ी जाति के अधिकारों के हनन के लिए किया जा रहा है। मेरे पिता जी का नाम अलग-अलग इंटरव्यू देकर मीडिया में उछाला जा रहा है। यह सब रजनीकांत उच्च वर्ग और अमीरों का साथ पाने के लिए कर रहे हैं। इसके कारण समाज में हमारी सामाजिक छवि खराब की जा रही है।

जवाहर के वकील सईद अब्बास की ओर से भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है- ‘गलत और झूठी बातों के लिए हमें लिखित सफाई चाहिए और लिखित गलती देना होगा। यदि आपने यह नहीं किया तो हम समझेंगे कि यह आप ने जान बूझ कर मेरे क्लाइंट का नाम पब्लिक में उछालने के लिए कर रहे हैं। मेरे क्लाइंट जवाहर नाडर के पिता एस तिराविम तमिलनाडु के एक छोटे से गांव से 1957 में मुंबई आए थे।

तमिलनाडु के लोग उन्हें गॉडफादर भी मानते थे। उन्होंने अपने नाम का प्रयोग कर पुलिस और नेताओं से परेशान लोगों की मदद की थी। उनका गुड़ का व्यापार था, उन्हें गुड वाला सेठ के नाम से भी जाना जाता था। लोग उन्हें अन्नाची के नाम से भी जानते थे। उनका समाज के हर वर्ग के साथ अच्छा रिश्ता था। उनके खिलाफ मुंबई और तमिलनाडु में किसी भी पुलिस थाने में किसी भी प्रकार का कोई केस दर्ज नहीं था।’

बहरहाल, देशभर में रजनीकांत के फैंस ‘काला’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत तमिल लोगों के अधिकार के लिए लड़ते हुए नजर आएंगे। फिल्म में नाना पाटेकर और हुमा कुरैशी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की हैं। फिल्म 7 जून को रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक