न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस का खौफ, 19 मार्च से बंद होगी सभी फिल्म, टीवी सीरियल की शूटिंग

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने बयान जारी किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि सभी फिल्म एसोसिएशन की मीटिंग 15 मार्च को हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Mar 2020 12:13:51

कोरोना वायरस का खौफ, 19 मार्च से बंद होगी सभी फिल्म, टीवी सीरियल की शूटिंग

कोरोना के देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों की सरकार ने 31 मार्च 2020 तक स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघरों और माल्स को बंद कर दिया है। वहीं अब इसके बाद फिल्मों की शूटिंग 19 मार्च 2020 से लेकर 31 मार्च 2020 तक रोक दी गई है। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने बयान जारी किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि सभी फिल्म एसोसिएशन की मीटिंग 15 मार्च को हुई थी। इसके बाद सभी ने आपसी सहमति फिल्म, टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग को 19 मार्च 2020 से रोक दिया गया है।

प्रेस रिलीज के मुताबिक 19 मार्च से पहले तक जो भी फिल्म यूनिट शूटिंग कर रही है उन्हें सभी एहतियात कदम बरतने होंगे। फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग दोबारा कब से शुरू हो इसका फैसला हालत का जायजा लेने के बाद 30 मार्च 2020 के बाद लिया जाएगा।

बता दे, कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण 24 मार्च को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की रिलीज डेट को अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। अपने ट्विट में अक्षय कुमार ने लिखा 'क्योंकि हमारी सुरक्षा सबसे पहले आती है। सुरक्षित रहिए, अपना ध्यान रखिए।' इसके साथ ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मुख्य भूमिका वाली फिल्म '83' के मेकर्स ने भी इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। इससे पहले 11 मार्च को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसका इवेंट भी कैंसल कर दिया गया था। अब जबकि फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज नहीं हो पाया है, ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ाई जाएगी। हालांकि अभी तक इसकी अगली रिलीज डेट तो नहीं बताई गई है लेकिन इतना तय है कि यह पहले बताई गई तारीख 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी।

सलमान खान की राधे फिल्म का अजरबैजान शेड्यूल भी कैंसिल कर दिया गया है। मुंबई में चल रही शूटिंग में सेट पर एहतियात बरती जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राधे के सेट पर WHO की गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन हो रहा है।

कोरोना वायरस का असर फिल्मों की शूटिंग पर भी पड़ा है। करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म तख्त का जैसलमेर और जोधपुर का शेड्यूल रद्द हो गया है। वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग राजस्थान में होनी थी, जिसे मुंबई शिफ्ट कर दिया है।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग भी कोरोना वायरस के कारण शिफ्ट हो गई है। ये फिल्म पहले राजस्थान के मंडावा में शूटिंग होनी थी। अब ये फिल्म लखनऊ में शूट होगी।

टीवी सीरियल की बात करें तो कसौटी जिंदगी का पूरा क्रू मास्क पहनकर शूटिंग कर रहा है।

भारत सरकार ने कोरोना वायरस पर मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। इसके अलावा सभी सिनेमाघर, स्कूल, कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। पीवीआर ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि हमें अपने मेहमानों की सुरक्षा और हेल्थ की चिंता है। ऐसे में हम सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हैं। हमें यकीन है कि ये एक अस्थायी परिस्थिति है। हम भारत में फिल्म बिजनेस को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

अपने बयान में पीवीआर ने आगे लिखा कि हम 1 अप्रैल 2020 से दिल्ली, केरला और जम्मू कश्मीर में अपने मेहमानों की दोबारा सेवा करेंगे। इसके अलावा उन्हें फिल्मों देखने का बेहतरीन एक्सपीरियंस भी देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव