न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल शर्मा को सताया कोरोना वायरस का डर, मास्क लगाकर बोले - सावधानी में ही...

कोरोना वायरस का डर 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के जरिए लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा को भी सता रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Mar 2020 09:33:34

कपिल शर्मा को सताया कोरोना वायरस का डर, मास्क लगाकर बोले -  सावधानी में ही...

कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनिया भर के 114 देशों में फैल चुका है। अब तक दुनिया भर में 4,291 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे है। कोरोना वायरस का डर 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के जरिए लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा को भी सता रहा है। हाल ही में उन्होंने कुछ फोटो शेयर की है जिसमें वे मास्क लगाए प्लेन में बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने कोरोना वायरस से संबंधित एक ट्वीट भी किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी प्लेन से जुड़ी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "सावधानी में ही सुरक्षा है..." अपनी इन फोटो में एक्टर ब्लैक आउटफिट पहने चेहरे पर मास्क लगाए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक फोटो में हाथ भी जोड़ा हुआ है। कपिल शर्मा की इन फोटो को देख टीवी की मशहूर पुलिस ऑफिसर चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक ने भी कमेंट किया। उन्होंने कपिल शर्मा के अवतार को देख कहा, "बहुत हैंडसम लग रहा है।"

kapil sharma,kapil sharma photos,coronavirus,coronavirus india,kapil sharma photos with mask,kapil sharma on coronavirus,kapil sharma in plane,kapil sharma afraid of coronavirus,the kapil sharma show,kapil sharma show,kapil sharma feared of coronavirus,the kapil sharma funny video,coronavirus news,entertainment

आपको बता दे, हाल ही में हॉलीवुड के मशहूर एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उनके अलावा ब्रिटेन की हेल्थ मिनिस्टर व कन्सर्वेटिव पार्टी की सांसद नादिन डोरिस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

kapil sharma,kapil sharma photos,coronavirus,coronavirus india,kapil sharma photos with mask,kapil sharma on coronavirus,kapil sharma in plane,kapil sharma afraid of coronavirus,the kapil sharma show,kapil sharma show,kapil sharma feared of coronavirus,the kapil sharma funny video,coronavirus news,entertainment

वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण को भारत में फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी पर्यटन वीजा निलंबित कर दिए हैं। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह निलंबन 13 मार्च को रात जीएमटी 12 बजे से प्रभावी होगा। बयान में कहा गया है, ‘राजनयिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र/ अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, कामकाजी और प्रोजेक्ट वीजा के अलावा सभी मौजूदा वीजा 15 अप्रैल, 2020 तक निलंबित किए जाते हैं। यह 13 मार्च, 2020 की जीएमटी समयानुसार दोपहर 12 बजे से सभी प्रस्थान बिन्दुओं पर प्रभावी होगा।’ सरकार ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि गैरजरूरी विदेशी यात्राएं न करें। अगर वे कहीं से भी यात्रा करके वापस लौटते हैं तो उन्हें कम से कम 14 दिन तक लोगों से अलग रखा जा सकता है। चीन, इटली, ईरान, कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी में जो भी भारतीय या विदेशी यात्री 15 फरवरी तक रहे हों, उन्हें भारत आने पर कम से कम 14 दिन के लिए अलग मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य पूर्व तनाव बढ़ा: कतर के बाद अबू धाबी भी ईरान के हमले के दायरे में, मिसाइल मलबे से गैस फैसिलिटी बंद
मध्य पूर्व तनाव बढ़ा: कतर के बाद अबू धाबी भी ईरान के हमले के दायरे में, मिसाइल मलबे से गैस फैसिलिटी बंद
तेल और गैस उद्योग में संकट: ईरान ने रियाद, कतर और यूएई पर मिसाइल हमले तेज किए
तेल और गैस उद्योग में संकट: ईरान ने रियाद, कतर और यूएई पर मिसाइल हमले तेज किए
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब नहीं होंगे हमले’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब नहीं होंगे हमले’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
कानपुर रेल ट्रैक पर सिलेंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, टला बड़ा बड़ा हादसा
कानपुर रेल ट्रैक पर सिलेंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, टला बड़ा बड़ा हादसा
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस: पेड प्रीव्यू से ही मचा धमाल,  तोड़ दिया पहले पार्ट का रिकॉर्ड
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस: पेड प्रीव्यू से ही मचा धमाल, तोड़ दिया पहले पार्ट का रिकॉर्ड
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
‘शराब से बना ली दूरी, अब यही है लक्ष्य’, IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा
‘शराब से बना ली दूरी, अब यही है लक्ष्य’, IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन