न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Temple Run और Candy Crush जैसें गेम्स ने छिना बच्चों का बचपन, जाने कैसें

सही मायने में अब बचपन की पूरी तस्वीर ही बदल गई है। आइए याद करतें हैं उन खेलों को जब बचपन का मतलब कुछ अलग हुआ करता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Dec 2017 1:23:46

Temple Run और Candy Crush जैसें गेम्स ने छिना बच्चों का बचपन, जाने कैसें

Temple Run और Candy Crush के दौर में हम पुराने खेलों को भूल ही चुके हैं। ये वो खेल हैं जिन्हें हम बचपन में भाई-बहन और दोस्तों के साथ खेला करते थे। गर्मी की छुट्टी हो या स्कूल में लंच टाइम, ये छोटे-छोटे खेल हमारे डेली रूटीन में शामिल हुआ करते थे। इन खेलों के लिए न स्मार्टफोन की ज़रूरत होती थी, न और किसी महंगे गैजेट की। यह कहना गलत नहीं होगा कि वक्त के साथ बहुत बदल गया है बचपन और बचपन के खेल। दिन-दिन भर की धमाचौकडी, तरह तरह के खेल और छोटी-छोटी तकरारें अब कहां बच्चों के बीच देखने को मिलती हैं। इस न्यू एडवांस वर्ल्ड में सभी बच्चे अब तरह-तरह के एप्प के साथ खेलते नज़र आते हैं। सही मायने में अब बचपन की पूरी तस्वीर ही बदल गई है। आइए याद करतें हैं उन खेलों को जब बचपन का मतलब कुछ अलग हुआ करता था।

childhood memories,childhood games,extinct games,entertainment

* गिल्ली डंडा :
ग्रामीण क्षेत्रों में गिल्ली डंडा सबसे लोकप्रिय खेल है। यह तो सबसे ज्यादा प्रिय खेल हुआ करता था, जहां मौका मिला नहीं कि बस हो गया शुरू। इस खेल में गिल्ली एक स्पिंडल के आकार की होती है और साथ में होता है एक छोटा सा डंडा। गिल्ली को डंडे से जो जितनी दूर तक फेंक सके, उसी के आधार पर स्कोर का निर्णय होता है। इस खेल के अपने-अपने स्थानीय नियम होते हैं।

childhood memories,childhood games,extinct games,entertainment

* कंचा :
कंचे खेलने के चक्कर में तो कई बार मार खानी पड़ती थी। कंचा एक परम्परागत खेल है। गांव की गलियों में इसे बच्चे आसानी से खेलते हुए मिल जाते थे। इसमें एक गोली से दूसरी गोली को निशाना लगाना होता है और निशाना लग गया तो वह गोली आपकी हो जाती है। इसके अलावा एक गड्ढा बनाकर उसमें कुछ दूरी से कंचे फेंके जाते हैं। जिसके कंचे सबसे ज्यादा गिनती में गड्ढे में जाते हैं वह जीतता है।

childhood memories,childhood games,extinct games,entertainment

* पिठ्ठू गरम :
इसे शितौलिया भी कहा जाता हैं। इस खेल को खेलने के लिए सात चपटे पत्थर और एक गेंद की जरुरत होती है। इसमें पत्थरों को एक के ऊपर एक जमाया जाता है। इस खेल में दो टीमें भाग लेती हैं। एक टीम का खिलाड़ी पहले गेंद से पत्थरों को गिराता है और फिर उसकी टीम के सदस्यों को पिट्ठू गरम बोलते हुए उसे फिर से जमाना पड़ता है। इस बीच दूसरी टीम के ख़िलाड़ी गेंद को पीछे से मारते हैं। यदि वह गेंद पिट्ठू गरम बोलने से पहले लग गयी तो टीम बाहर।

childhood memories,childhood games,extinct games,entertainment

* आंख-मिचौली :
यह बहुत मजेदार गेम होता है। इसमें एक प्रतिभागी की आंखों पर पट्टी बांध दी जाती है और उसे दूसरे को पकड़ना होता है। पकड़े जाने पर दूसरे खिलाड़ी को इसी प्रक्रिया से गुजरना होता है। इस गेम को एक और तरीके से खेला जाता है। इस दूसरे तरीके में एक खिलाड़ी की आंखों को बंद कर दिया जाता है और बाकी खिलाड़ी उसके सिर पर एक-एक करके थपकी मारते हैं। सबसे पहले थपकी मारने वाले की पहचान हो जाने पर उसे आंखे बंद करनी होती है। मजे की बात तो यह है कि इस खेल में कितने भी लोग खेल सकते हैं।

childhood memories,childhood games,extinct games,entertainment

* पोसंपा :
पोसंपा भई पोसंपा, लाल किले में क्या हुआ, सौ रूपए की घड़ी चुराई, अब तो जेल में जाना पड़ेगा, जेल की रोटी खानी पडे़गी। इस गीत से आपको कुछ याद आता है। मुझे स्कूल के वो दिन याद आते हैं, जिसमें हम स्कूल जाते ही बैग को क्लास में रखकर भागते थे पोसंपा खेलने। इसमें दो बच्चे अपने हाथों को जोड़कर एक चेन बना लेते थे और इसमें से अन्य साथियों को गुजरना पड़ता था।

childhood memories,childhood games,extinct games,entertainment

* हॉप स्कॉच/ टिपरी/ स्टापू :
इसके लिए फर्श पर चॉक से नीचे दिए गए डायग्राम की तरह हॉपस्कॉच का पैटर्न बनाए। - खिलाड़ी जमीन पर बने इस पैटर्न पर कोई स्टापू (छोटा पत्थर) फेंकता है। इसके बाद इस पैटर्न पर कूदता है। सिंगल बॉक्स पर एक पैर से और डबल पर दोनों से। अगर खिलाड़ी का पैर या स्टापू लाइन पर आ जाए या उसका बैलेंस चूक जाए तो उसकी टर्न खत्म हो जाती है और साथी खिलाड़ी की बारी आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह