न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ता वजन बना इन कलाकारों की मौत का कारण

हर व्यक्ति को अपने स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए शरीर की उचित संरचना पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 22 Jul 2018 8:49:48

बढ़ता वजन बना इन कलाकारों की मौत का कारण

हर व्यक्ति को अपने स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए शरीर की उचित संरचना पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं। नहीं तो, मोटापा आपके शरीर में जगह बनाने लग जाता हैं जो कि कई तकलीफों का कारण बनता हैं। ऐसी ही वाक्या अभी सामने आया हैं लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉ। हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद का, जिनको मोटापे की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। इन्हीं के साथ ओर भी कलाकार हैं जिनकी मौत का कारण मोटापा रहा। आज हम आपको उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

heavy weight,celebrities death due to heavy weight

* वजन से परेशान थे डॉ हाथी

सब टीवी में प्रसारित होने वाले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में डॉ। हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद की हाल ही में मोटापे से मौत हो गई। सभी को हंसाने वाले अभिनेता की जान कार्डिएक अरेस्ट ने ले ली। मूल रूप से बिहार के रहने वाले आजाद ने तारक मेहता शो में अपने किरदार से न सिर्फ लोगों को खूब गुदगुदाया, बल्कि घर-घर में पहचाने जाने लगे। कवि कुमार आजाद लंबे समय से अपने वजन को लेकर परेशान थे। उनका वजन 215 किलो था और वह इसके लिए तमाम तरह के इलाज करवा रहे थे। आजाद ने 2010 में अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था। इस सर्जरी के बाद उन्हें काफी आसानी हो गई थी लेकिन दिल की बीमारी बनी रही, जो आखिरकार मौत की वजह बनी।

heavy weight,celebrities death due to heavy weight

* दवाओं के चलते ‘गब्बर’ को मोटापा

अमजद खान अपने जमाने के जाने-माने अभिनेता थे। गब्बर के किरदार ने उन्हें मशहूर कर दिया। 1976 में वह सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इलाज के बाद वह बच तो गए लेकिन दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से उनका वजन बढऩे लगा। वह लंबे समय तक मोटापे से जूझते रहे। 27 जुलाई, 1992 को दिल का दौरा पडने से 51 साल की उम्र में उनकी दुनिया से विदाई हो गई।

heavy weight,celebrities death due to heavy weight

* वजन से उमा देवी भी थीं बेबस

पुराने जमाने की प्रसिद्ध हास्य अभिनेत्री उमा देवी खत्री को जमाना टुनटुन के नाम से जानता है, वह भी मोटापे की वजह से परेशान रहीं। टुनटुन मूल रूप से गायिका थीं लेकिन उनकी दोहरी देह के कारण उन्हें हास्य अभिनय का मौका मिला और वह छा गईं। इसके अलावा अभिनेता भगवान, फिल्म निर्माता और अभिनेता नीरज वोरा और अपने जमाने की अभिनेत्री और बाद में राजनेता रहीं जयललिता भी आजीवन मोटापे से परेशान रहीं और इनकी मौत भी दिल की बीमारियों की वजह से हुई, जिसके पीछे का कारण मोटापा ही था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल