न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगर मीका सिंह के घर हुई चोरी, 300,000 की नकदी और आभूषण चोरी

गायक मीका सिंह ने अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा स्थित अपने घर से 300,000 रुपये की नकदी और आभूषणों की चोरी होने की सूचना दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Jul 2018 6:28:55

सिंगर मीका सिंह के घर हुई चोरी, 300,000 की नकदी और आभूषण चोरी

बॉलिवुड के पॉपुलर सिंगर मीका सिंह को लेकर बुरी खबर सामने आ गई हैं। गायक मीका सिंह ने अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा स्थित अपने घर से 300,000 रुपये की नकदी और आभूषणों की चोरी होने की सूचना दी है। मीका के मैनेजर ने उनकी ओर से शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गा है कि सोमवार दोपहर उनके फ्लैट से 100,000 रुपये के नकदी और 200,000 रुपये के आभूषण चोरी हुए। इस घटना के बाद रविवार को ओशवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। मीका का घर मुंबई के ओशिवरा स्थित अपार्टमेंट में हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, इस चोरी की वारदात शाम को 3 से 4 बजे हुई। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में गायक के घर काम करने वाले एक शख्स को इमारत से जाते देखा गया है। इस मामले वह मुख्य संदिग्ध है।

पुलिस पूछताछ के बाद 27 साल के अंकित वासन पर संदेह जताया जा रहा है। मिली जानकरी के मुताबिक, ‘ अंकित वासन दिल्ली का रहने वाला हैं। यह व्यक्ति मीका सिंह के प्रॉजेक्ट्स और लाइव शो को ऑर्गनाइज़ करता था। यह व्यक्ति मीका के काफी करीबी था और पिछले 10 सालों से वो मीका के साथ काम कर रहा था।

ओशवरा पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ‘मीका के मैनेजर ने दी जानकारी के मुताबिक जब से यह चोरी हुई हैं तब से अंकित का कोई अता-पता नहीं मिल रहा। पुलिस ने बताया है कि मीका का अंधेरी में स्टूडियो है, इस स्टूडियो के पास अंकित रहता है। पिछले 10 साल से अंकित मीका से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते मीका के घर में उन्हें कोई रोक-टोक नहीं थी। बिल्डिंग के वॉचमैन भी उन्हें जानते थे, इसलिए उनको कोई नहीं रोकता था। मुंबई मिरर से बातचीत के बाद ओशिवरा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर शैलेश ने बताया कि अंकित के खिलाफ करवाई करते हुए, भारतीय संहिता की धारा 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस तहकीकात करते हुए, उनको पकड़ने में जुटी है। फिलहाल, मीका सिंह ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक