न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चिडिय़ाखाना’ को लेकर कोर्ट की सीबीएफसी को फटकार, जानिए क्या है मामला

बॉम्बे हाई कोर्ट की एक नाराज बेंच ने शुक्रवार को सेंसर बोर्ड से कहा कि यह बोर्ड तय नहीं करेगा कि कोई क्या देखना चाहता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 06 Jul 2019 5:20:44

‘चिडिय़ाखाना’ को लेकर कोर्ट की सीबीएफसी को फटकार, जानिए क्या है मामला

चिल्ड्रन फिल्म सोसाइटी (सीएफएस) द्वारा बच्चों को लेकर बनी एक फिल्म ‘चिडिय़ाखाना’ के एक सीन को हटाने और एक अभद्र शब्द की आवाज को दबाने के बाद ही उसे यूनिवर्सल (यू) सर्टिफिकेट देने की पेशकश पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को कड़ी फटकार लगाई है। बॉम्बे हाई कोर्ट की एक नाराज बेंच ने शुक्रवार को सेंसर बोर्ड से कहा कि यह बोर्ड तय नहीं करेगा कि कोई क्या देखना चाहता है। बॉम्बे हाईकोर्ट की बेंच में शामिल जस्टिस एससी धर्माधिकारी और गौतम पटेल ने यह भी कहा- उन्हें पूरी तरह से सीबीएफसी की भूमिका को दोबारा परिभाषित करना होगा क्योंकि सीबीएफसी यह सोचकर बैठा है कि अकेले सिर्फ उसी के पास सभी लोगों के बारे में निर्णय लेने के लिए बुद्धिमत्ता है। चिल्ड्रन फिल्म सोसाइटी (सीएफएस) द्वारा फाइल की गई पिटिशन पर बेंच ने सुनवाई की। सीएफएस की मांग थी कि चिडिय़ाखाना को यूनिवर्सल सर्टिफिकेट जारी करने के लिए पीठ सीबीएफसी को निर्देश दे।

जनवरी के महीने में बोर्ड ने फिल्म ‘चिडिय़ाखाना’ को यूनिवर्सल/एडल्ट (यू/ए) सर्टिफिकेट दिया, क्योंकि इस फिल्म में कुछ अभद्र भाषा और सीन दिखाए गए थे। सोसायटी ने दावा किया था कि यह फिल्म बच्चों के लिए बनी है, इसलिए इसे स्कूल में दिखाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि जब तक फिल्म को यूनिवर्सल सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा तब तक यह बच्चों को नहीं दिखाई जा सकती है।

इस पर बेंच ने कहा कि सीबीएफसी फिल्मों में इस तरह के सीन्स को हटाने के लिए कहकर यह दिखावा कर रहा था कि यह मुद्दे मौजूद नहीं हैं। सीबीएफसी की इस बात से गुस्साए जस्टिस पटेल ने सीबीएफसी से कहा कि अपने सिर को जमीन में दबा लें और ऐसा दिखाने की कोशिश करें जो है ही नहीं। बोर्ड यह कैसे कह सकता है कि वो फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट देगा। चाहे फिल्म से ऐसे सीन्स और अपमानजनक शब्द हटा दिए गए हों। जस्टिस पटेल ने कहा, ‘हम हैरान हैं कि क्या सीबीएफसी के लोगों के खुद के बच्चे नहीं हैं। सीबीएफसी आप सर्टिफिकेशन बोर्ड हैं सेंसर बोर्ड नहीं। यह आप तय नहीं करेंगे कि कौन क्या देखना चाहता है।’ लेकिन बेंच ने कहा कि दुनिया बदल रही है। इसके साथ कहानी बताने का तरीका भी बदल रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट की बेंच ने सीबीएफसी के क्षेत्रीय अधिकारियों को बच्चों की फिल्मों को सर्टिफिकेट देते समय बोर्ड की नीति और रेखांकित करने के लिए एफिटडेविट दायर करने का निर्देश दिया है। ‘चिडिय़ाखाना’ बिहार के एक लडक़े की कहानी है, जो फुटबॉल खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो