न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के खराब प्रदर्शन का मिला ‘बधाई हो’ को भरपूर फायदा, कमाई में आया उछाल

दशहरे के मौके पर रिलीज़ हुई बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khurrana ) की फिल्म 'बधाई हो ( Badhaai Ho ) ' दिवाली के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Nov 2018 2:30:09

‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के खराब प्रदर्शन का मिला ‘बधाई हो’ को भरपूर फायदा, कमाई में आया उछाल

दशहरे के मौके पर रिलीज़ हुई बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khurrana ) की फिल्म 'बधाई हो ( Badhaai Ho ) ' दिवाली के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। आपको बता दें फिल्म 'बधाई हो' आयुष्मान खुराना के कैरियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने एक भी इतनी बड़ी हिट नहीं दी है। इस फिल्म के साथ उनकी बॉलीवुड के ए-लिस्ट एक्टर्स में एंट्री हो गई है और मेकर्स को यह भरोसा हो चला है कि दर्शक आयुष्मान खुराना की फिल्म के लिए टिकिट खरीदना पसंद करते हैं। दर्शकों को आयुष्मान खुराना पर भरोसा हो गया है कि वो एक अच्छी फिल्म लेकर ही उनके बीच आएंगे। आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के खराब प्रदर्शन का इस फिल्म ने भरपूर फायदा उठाया है। अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो दर्शक 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की जगह 'बधाई हो' का टिकिट खरीदना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर 'बधाई हो' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 115.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने अपने 25वें दिन 2.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने अपने ट्वीट में यह जानकारी दी है कि 'बधाई हो' जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन बाद भी जबरदस्त आंकड़े दर्ज करा रही है, उससे साफ है कि इसका लाइफटाइम बिजनेस लगभग 125 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा।

बता दे, फिल्म की सफलता पर आयुष्मान खुराना बहुत ही खुश हैं और उनका मानना है कि अब उनके ऊपर और भी जिम्मेदारी आ गई है। दर्शक उन पर भरोसा करने लगे हैं और अब उन्हें ज्यादा लगन के साथ काम करना होगा। फिल्म 'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा के साथ-साथ नीना गुप्ता और गजराज राव जैसे कलाकार भी हैं। जिनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। दर्शकों का मनना है कि डायरेक्टर अमित शर्मा ने हर एक किरदार को इतनी अच्छी तरह से गढ़ा है कि ये यादगार बन गए हैं।

bollywood,ayushmann khurrana,badhaai ho,badhaai ho box office collection,badhaai ho box office report,aamir khan,amitabh bachchan,thugs of hindostan

वही दिवाली पर रिलीज़ हुई आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (Thugs of Hindostan)' की कमाई की बात करे तो फिल्म ने चार दिनों में 117.50 करोड़ रु. कमा लिए हैं। 52 करोड़ से पहले दिन की शुरुआत करने वाली यह फिल्म चौथे दिन तक आते-आते बुरी तरह हांफने लगी हैं। हालांकि 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' ने पहले तीन दिन में ही 100 करोड़ रु. का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन फिल्म की कमाई में आ रही लगातार गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' ने रविवार को 16.50 से 17 करोड़ रु. के बीच कमाई की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक