न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन फिल्मों के सीक्वल की चाह में ‘बबीता कुमारी’ उर्फ कैटरीन कैफ

एक दशक से ज्यादा समय से हिन्दी फिल्मों में सक्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘जीरो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 7:12:53

इन फिल्मों के सीक्वल की चाह में ‘बबीता कुमारी’ उर्फ कैटरीन कैफ

एक दशक से ज्यादा समय से हिन्दी फिल्मों में सक्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘जीरो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म आगामी शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है, जिसमें शाहरुख और अनुष्का शर्मा उनके साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले यह तिकड़ी यश चोपड़ा की अन्तिम फिल्म ‘जब तक है जान’ में नजर आए थे। वर्ष 2012 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। कैटरीना कैफ इन दिनों ‘जीरो’ के प्रमोशन के चक्कर में लगातार मीडिया से रू-ब-रू हो रही हैं। ऐसी ही एक मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने कैटरीना कैफ से पूछा कि वो कौनसा किरदार है जिसे अपने साथ रखना चाहती हैं और किसे भूल जाना चाहती हैं।

इस प्रश्न के जवाब में ‘जीरो’ में अभिनेत्री बबीता कुमारी का किरदार अदा कर रही कैट ने कहा मैंने अपनी फिल्मों के हर किरदार के लिए खूब मेहनत की है इसलिए किसी को भी भुलाना नहीं चाहती हूं। लेकिन इन सभी किरदारों में दो फिल्मों—राजनीति और जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा—के किरदार ऐसे हैं जिन्हें मैं परदे पर एक बार फिर से दोहराना चाहूंगी। विशेष रूप से जोया अख्तर की फिल्म ‘जिन्दगी न मिलेगी दोबारा’ के किरदार को।

bollywood,zero,Shah Rukh Khan,katrina kaif,rajneeti sequel,zindagi na milegi dobara sequel

फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ‘जिन्दगी न मिलेगी दोबारा’ में जहाँ फरहान स्वयं नजर आए थे, वहीं उनके कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, अभय देओल और कल्कि कोचलिन ने अहम् भूमिकाएँ निभाई थीं। इस फिल्म के सीक्वल के बारे में कैटरीना का कहना है कि वह जब भी निर्देशिका जोया अख्तर से मिलेंगी तो कहेंगी कि वे इस फिल्म का सीक्वल जरूर बनाए।

bollywood,zero,Shah Rukh Khan,katrina kaif,rajneeti sequel,zindagi na milegi dobara sequel

25 से 30 करोड़ की ओपनिंग

‘जीरो’ को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग लेते हुए पहले दिन 25 से 30 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल होगी। हालांकि इसे बॉक्स ऑफिस पर फरहान अख्तर निर्मित ‘केजीएफ’ से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। फरहान अख्तर की इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त वाहवाही मिल चुकी है। तमिल और तेलुुगु के साथ-साथ इस फिल्म को हिन्दी भाषी क्षेत्रों के वितरकों ने भी हाथों-हाथ लिया है। वितरकों को उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन न सिर्फ शाहरुख खान की फिल्म की ओपनिंग को प्रभावित करेगी अपितु पूरे सप्ताह यह दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होगी।

200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जीरो, चार फीट से कुछ अधिक कद के मेरठ के रहने वाले बउआ सिंह की कहानी है, जिसे शाहरुख खान ने निभाया है। कहानी बौने की है और उसे मिलने वाले ताने बड़े। वो कुछ करना चाहता है और इस बात से बेफिक्र कि नाम कमाने की राह में कहीं कद आड़े न आ जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम