न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जीरो’ की ओपनिंग ने लगाया किंग खान की साख पर सवालिया निशान, कलेक्शन उम्मीद से कम

‘जीरो’ सिर्फ 20.14 करोड पहले दिन जमा कर पायी है, जो फिल्म को लेकर शाहरुख की मेहनत और उम्मीदों के अनुरूप बिल्कुल नहीं है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 22 Dec 2018 1:49:50

‘जीरो’ की ओपनिंग ने लगाया किंग खान की साख पर सवालिया निशान, कलेक्शन उम्मीद से कम

21 दिसम्बर को देशभर में 4380 से अधिक स्क्रींस पर प्रदर्शित की गयी ‘जीरो’ साल 2018 की अहम और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल थी। ‘जीरो’ सिर्फ 20.14 करोड पहले दिन जमा कर पायी है, जो फिल्म को लेकर शाहरुख की मेहनत और उम्मीदों के अनुरूप बिल्कुल नहीं है। ‘जीरो’ इस वर्ष की सर्वाधिक ओपनिंग लेने वाली दस फिल्मों में 9वें स्थान पर रही है। 10वें स्थान पर करीना कपूर खान की ‘वीरे दी वेडिंग’ रही है, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.72 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। यह पूरी तरह से नायिका प्रधान फिल्म थी। जीरो की ओपनिंग ने बॉलीवुड गलियारों में शाहरुख खान की ‘किंग’ साख को बडा धक्का पहुंचाया है। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को किसी चमत्कार की उम्मीद थी, लेकिन पहले दिन इतनी कम कमाई के इस बात का स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब दर्शक शाहरुख खान को नायक के तौर पर स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि जीरो में शाहरुख खान ने स्वयं की भूमिका में प्रयोग किया है लेकिन इस प्रयोगात्मक प्रयास को भी दर्शकों ने नकार दिया।

bollywood,zero,zero first day collection,Shah Rukh Khan,shah rukh khan career

यह सही है कि फिल्म ने पहले दिन बेहतर ओपनिंग नहीं ली है लेकिन फिर भी उम्मीद है कि यह आने वाले दिनों में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। सिनेमाघरों में मौजूद रहे दर्शकों में से 70 प्रतिशत से ज्यादा व्यक्तियों ने इसे पसन्द किया है। सिनेमाघरों में शाम और रात के शो में पहुंचे दर्शकों से जब इस फिल्म पर प्रतिक्रिया पूछी गई तो उनका कहना था कि हमें फिल्म पसन्द आई है। यदि निर्देशक इंटरवल के बाद एडिटिंग पर ध्यान देता तो और अच्छा हो सकता था। दर्शकों को शाहरुख खान से ज्यादा अनुष्का शर्मा के अभिनय ने प्रभावित किया है। वे खुलकर अनुष्का की तारीफ कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि शाहरुख उन्हें कम पसन्द आए लेकिन उन्हें उनका ओवर एक्ट करना कम पसन्द आया।

bollywood,zero,zero first day collection,Shah Rukh Khan,shah rukh khan career

और बात करें शेष 30 प्रतिशत दर्शकों की तो उन्हें शाहरुख खान की यह फिल्म बिलकुल समझ में नहीं आई है। उन्हें आनन्द एल राय द्वारा बउवा के रूप में पेश किया गया किरदार ही समझ में नहीं आया है। उनका कहना है कि यह ठीक है कि डिसएबल व्यक्तियों में आत्म विश्वास होना चाहिए न कि उनमें हीनभावना लेकिन जिस तरह का आत्मविश्वास आनन्द ने शाहरुख खान के किरदार में दिखाया है वह उनके दिमाग के ऊपर से गुजर गया है। यह ऐसा दर्शक वर्ग है जो सोशल मीडिया पर सर्वाधिक सक्रिय है, जो अपने विचारों को तुरन्त इस माध्यम के द्वारा प्रकट कर रहा है। इन 30 प्रतिशत दर्शकों की यह प्रतिक्रिया शाहरुख खान के लिए भारी पड सकती है। वहीं दूसरी ओर यह सोचे के जब 70 प्रतिशत को फिल्म पसन्द आ रही है तो इसका आगे का बिजनेस बढेगा। माउथपब्लिसिटी प्रचार के सारे तरीकों पर हमेशा भारी रहती है। उम्मीद है शनिवार और रविवार को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

अगर इस वर्ष की टॉप 10 फिल्मों की ओपनिंग पर नजर डालें तो इसमें अमिताभ बच्चन की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ पहले नंबर पर है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद रणबीर कपूर की ‘संजू’ 34.75 करोड़, सलमान खान की रेस 3- 29.17 करोड, अक्षय कुमार की गोल्ड- 25.25 करोड, टाइगर श्रॉफ की बागी 2-25.10 करोड, दीपिका रणवीर सिंह की पद्मावत-24 करोड (इसमें पेढ प्रीव्यू के 5 करोड़ शामिल हैं), जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते-20.52 करोड, रजनीकांत-अक्षय कुमार की 2.0- 20.25 करोड, शाहरुख खान की जीरो- 20.14 करोड़ और 10वें स्थान पर करीना कपूर खान-सोनम कपूर की वीरे दी वेडिंग-10.70 करोड हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम