न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर खुला राज, इस वजह से अनिल कपूर ने किया था 'चांदनी' में काम करने से मना...

मिड-डे को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में अनिल कपूर ने कहा- ‘मुझे चांदनी के लिए मना करना पड़ा, क्योंकि मैं व्हीलचेयर पर नहीं बैठना चाहता था।’

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Aug 2018 3:39:28

आखिर खुला राज, इस वजह से अनिल कपूर ने किया था 'चांदनी' में काम करने से मना...

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की उम्र अब 61 साल हो चुकी है। अनिल कपूर अपने अलग-अलग किरदारों के जरिए आॅडियंस का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में उनकी म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म 'फन्ने खान' बड़े परदे पर रिलीज हुई है। फिल्म में अनिल कपूर के एक्टिंग की तारीफ हो रही है। फिल्मी परदे पर तीन दशक से ज्यादा समय गुजर चुके अनिल कपूर ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इस दौरान अनिल ने कई हिट्स फिल्में दी तो वहीं कई हिट्स कुछ वजहों से उनके हाथ से निकल गई, इन्हीं फिल्मों में से एक सुपरहिट फिल्म थी 'चांदनी'। इस फिल्म को डायरेक्टर यश चोपड़ा ने ऋषि कपूर से पहले अनिल कपूर को ऑफर किया था लेकिन अनिल ने इस फिल्म को करने से उस वक्त इनकार कर दिया था बाद में यह रोल ऋषि कपूर के पास पहुंचा।

मिड-डे को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में अनिल कपूर ने कहा- ‘मुझे चांदनी के लिए मना करना पड़ा, क्योंकि मैं व्हीलचेयर पर नहीं बैठना चाहता था।’ आपने फिल्म देखी है तो आपको अच्छी तरह से याद होगा कि फिल्म के सेकेंड हाफ में नायक को लकवा आ जाता है। इसी इंटरव्यू में अनिल कपूर ने कहा- ‘मैं पूरी फिल्म के दौरान व्हीलचेयर पर बैठने के बारे में सोच भी नहीं सकता था। यहां तक कि यश जी को यह कहने वाला कि ‘पिक्चर हिट है!’ भी मैं ही पहला शख्स था। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। मैंने उनके साथ दो फिल्में ‘मशाल’ और ‘विजय’ की थी, लेकिन दोनों ही फिल्मों ने अच्छा कारोबार नहीं किया।’ अनिल कपूर के पास इस फिल्म को छोड़ने के अपने कारण थे।

bollywood,anil kapoor,rishi kapoor,sridevi,chandani

दरअसल, चांदनी ऑफर होने के कुछ महीने पहले अनिल कपूर का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण उन्हें कई हफ्ते बेड पर गुजारने पड़े थे। इसी एक्सीडेंट का जिक्र करते हुए अनिल ने कहा, 'मेरा एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण मुझे ढाई महीने बेड पर रहना पड़ा था। यह समय मेरे लाइफ का टर्निंग प्वाइंट था। मैं तेज रफ्तार से दौड़े जा रहा था लेकिन कहीं पहुंच नहीं रहा था। बिना सोचे मैं एक के बाद एक फिल्में किये जा रहा था। लेकिन इस एक्सीडेंट के बाद फिल्मों का चुनाव करने का मेरा नजरिया बदल गया।'

इसी इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया कि इस एक्सीडेंट ने उनके फिल्मों को चुनने के नजरिए को भी पूरी तरह से बदल कर रख दिया था। इसके बाद वह अपनी फिल्मों के चुनाव को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए थे। बहरहाल, अभी न जाने अनिल कपूर कितनी ही और फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को चकित करते रहेंगे। हाल ही में अनिल कपूर की ‘फन्ने खां’ भी रिलीज हुई है, हालांकि यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कोई बड़ा धमाका नहीं कर सकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक