न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चर्चा में आया 'वीरे दी वेंडिग' का सीक्वल, दोबारा धमाल मचाएगी सोनम-करीना की जोड़ी

बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई सोनम कपूर और करीना कपूर की नई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ ने अपने साथ दिन के बॉक्स ऑफिस सफ़र पर शानदार प्रदर्शन किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Jun 2018 1:31:59

चर्चा में आया 'वीरे दी वेंडिग' का सीक्वल, दोबारा धमाल मचाएगी सोनम-करीना की जोड़ी

बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई सोनम कपूर और करीना कपूर की नई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ ने अपने साथ दिन के बॉक्स ऑफिस सफ़र पर शानदार प्रदर्शन किया है। 35 करोड़ में तैयार इस फिल्म ने एक हफ्ते में 55 करोड़ रुपये के आस-पास का कारोबार कर लिया है। पूरी तरह से अभिनेत्रियों के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म की कहानी, लिमिटेड स्क्रीन्स और ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होने के बावजूद भी फिल्म की कमाई को शानदार ही कहा जा सकता है। ‘वीरे दी वेडिंग’ इस साल की बड़ी हिट साबित हो रही है।

ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श की मानें तो फिल्म ने अपने 7वें दिन 4.06 करोड़ रुपये कमाये हैं, जिसको मिलाकर इसकी पहले हफ्ते की पूरी कमाई 56.96 करोड़ रुपये हो गई है। अगर फिल्म के सातों दिनों की कमाई हम आपको बतायें तो वो कुछ इस प्रकार है: शुक्रवार- 10.70 करोड़ रुपये, शनिवार- 12.25 करोड़ रुपये, रविवार- 13.57 करोड़ रुपये, सोमवार- 6.04 करोड़ रुपये, मंगलवार- 5.47 करोड़ रुपये, बुधवार- 4.87 करोड़ रुपये, गुरूवार- 4.06 करोड़ रुपये।

bollywood,veere di wedding,sonam kapoor,Kareena Kapoor,veere di wedding sequel,veere di wedding songs,veere di wedding movie,download veere di wedding movie

बॉलीवुड लाइफ में छपी खबरे के अनुसार फिल्म को मिली इस सफलता से खुश होकर फिल्म की प्रोड्यूसर्स रेहा और एकता कपूर इसके सीक्वल पर विचार कर रही हैं .

‘वीरे दी वेडिंग’ के सीक्वल को लेकर चर्चाएं

- हाल ही में हुई एक डिनर पार्टी में रेहा और एकता कपूर ने ‘वीरे दी वेडिंग’ के सीक्वल को लेकर चर्चाएं की हैं।
- मिड ने एक इनसाइडर के हवाले से लिखा है- ‘रेहा और एकता दोनों ही सिनेमा मेकिंग के अलग-अलग स्कूल से आती हैं, लेकिन दोनों ही हमेशा अलग सिनेमा बनाना चाहती हैं जो टॉकिंग प्वाइंट बन जाए। ​
- फिल्म के किरदार और कहानी को आॅडियंस से मिले शानदार रिव्यूज के बाद से इंडस्ट्री के कई लोगों ने रेहा और एकता को फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। डिनर पर दोनों ने फिल्म की स्टोरी को लेकर चर्चाएं भी की की हैं।’
- यहां तक कि दोनों ने फिल्म के प्लाट के बारे में भी सोच लिया है। ‘वीरे दी वेंडिग’ की कहानी जहां करीना के किरदार कालिंदी की शादी और चारों अभिनेत्रियों की दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आई, वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के सीक्वल का प्लाट शादी के कुछ सालों बाद चारों लड़कियों की जर्नी को दिखाएगा।
- इनसाइडर के मुताबिक- ‘फिल्म की कहानी पर काम करने में अभी एक साल का वक्त लग सकता है। एक बार फिल्म की कहानी फाइनल हो जाए इसके बाद चारों अभिनेत्रियों से एकमुश्त डेट्स ले ली जाएंगी। रेहा और एकता दोनों ही फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।’

फिल्म के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इसके सीक्वल को लेकर चर्चा

- फिल्म के स्पोक्सपर्सन ने भी इस न्यूज को कंफर्म करते हुए कहा है- ‘फिल्म के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इसके सीक्वल को लेकर चर्चा की गई है।
- हालांकि, अभी इस बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी।’ बहरहाल, ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है।
- कुछ लोगों को फिल्म का बोल्ड कटेंट और बिंदास किरदार भा गए तो कुछेक ने इसे एक खास वर्ग का सिनेमा बताया। भई राय रखने का हक तो सब को ही है। खैर, फिल्म के सीक्वल को लेकर आपकी क्या राय है यह आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक