न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अक्टूबर’ असफल: 6 साल के करियर में पहली असफलता

तमाम सकारात्मक प्रचार और प्रदर्शन के तीन दिन के सफल आंकड़ों को दर्शाने के बावजूद निर्माता निर्देशक शूजित सरकार की वरुण धवन बनिता संधू स्टारर ‘अक्टूबर’ बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 16 Apr 2018 4:06:12

‘अक्टूबर’ असफल: 6 साल के करियर में पहली असफलता

तमाम सकारात्मक प्रचार और प्रदर्शन के तीन दिन के सफल आंकड़ों को दर्शाने के बावजूद निर्माता निर्देशक शूजित सरकार की वरुण धवन बनिता संधू स्टारर ‘अक्टूबर’ बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई है। 40 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने प्रथम तीन दिन में मात्र 20 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है, जिसे देखकर यह कहना सही होगा कि यह फिल्म असफल फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। इस फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 60 करोड़ का कारोबार करना चाहिए था, लेकिन अब यह उम्मीद पूरी तरह से खत्म हो गई है। पहले दिन 5.04 करोड़, दूसरे दिन 7.47 करोड़ और तीसरे दिन 7.75 करोड़ जुटाने वाली इस फिल्म के रविवार को आए कलेक्शन ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि सोमवार से गुरुवार के मध्य यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल 8 से 10 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब होगी।

bollywood,varun dhawan,october,october box office collection,october movie,october films,october songs,download october,box office collection

इस फिल्म को मीडिया ने बहुत बढा-चढ़ाकर पेश किया। कहा गया ऐसी प्रेम कहानी नहीं आई। वास्तव में ऐसी कोई प्रेम कहानी नहीं आई जिसमें कोई गीत न हो, जिसमें नायिका का कोई संवाद न हो और जिसमें नायक सिर्फ यह जानने का प्रयास कर रहा हो कि नायिका ने यह क्यंू पूछा कि वह कहाँ है। शूजित सरकार भी सोमवार से यह सोचकर परेशान हो जाएंगे कि आखिर क्योंकर उनकी इस फिल्म ने कारोबार नहीं किया। दुखदायी प्रेम कहानियाँ तभी सफल होती है जब उनमें दिल छूने वाला संगीत होता है। ऐसा नहीं है कि अक्टूबर में संगीत नहीं था, लेकिन सिर्फ टे्रलर में गीत दिखाए गए, फिल्म से गीतों को पूरी तरह से हटा दिया गया। आखिर क्या सोचकर शूजित सरकार ने ऐसा किया। उन्हें अब भी यदि फिल्म की सफलता चाहिए तो फिल्म में गीतों को जोड़े। बहुत दम है इस फिल्म के गीत-संगीत में।

bollywood,varun dhawan,october,october box office collection,october movie,october films,october songs,download october,box office collection

अपने हमउम्र सितारों में अपवाद के रूप में रह रहे वरुण धवन को असफलता का स्वाद मिल गया है। वरुण धवन का ट्रैक रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है। वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक उन्होंने 9 फिल्मों में काम किया है और यह सभी फिल्में सफल रही हैं। [ 5 साल, 9 फिल्में, 3 सौ करोडी, 6 सुपर हिट; हिन्दी फिल्मों का नया सलमान खान ] गत वर्ष 29 सितम्बर को प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ‘जुड़वा-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 138 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वास्तव में यह एक बड़ी उपलब्धि थी। वरुण धवन ने पाँच सालों में कोई असफल नहीं दी है लेकिन उनके करियर के छठे वर्ष में उन्हें असफलता से सामना करना पड़ गया। हालांकि वे ‘अक्टूबर’ को लेकर बहुत आशान्वित थे। उन्हें पूरा भरोसा था कि यह फिल्म जमकर बॉक्स ऑफिस पर कारोबार करेगी, लेकिन अफसोस ऐसा हो न सका।

एकमात्र ‘बदलापुर’ ऐसी फिल्म थी, जिसमें उनका किरदार कुछ अलग था लेकिन दर्शकों ने उसे भी सहर्ष स्वीकार किया और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। ‘अक्टूबर’ में भी उनका किरदार संजीदा है, लेकिन दर्शकों ने उन्हें नकार दिया है। शूजित सरकार की फिल्में आम लोगों के लिए नहीं होती हैं। उनकी फिल्मों का दर्शक वर्ग बिलकुल अलग है। शूजित की फिल्में अपने कथानक, प्रस्तुतीकरण और अभिनय के साथ-साथ अपने कलेवर को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी फिल्मों में कोई भागदौड़ नहीं होती है। वरुण धवन को उम्मीद थी कि दर्शक शूजित के साथ उनकी सफलता को बरकरार रखने में सहयोग देंगे लेकिन उनकी 10वीं प्रदर्शित फिल्म असफल हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक