न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अप्रैल में खिलेंगे ‘अक्टूबर’ के पारिजात फूल, ओपनिंग डे 7 करोड़

आगामी शुक्रवार 13 अप्रैल को निर्माता निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 11 Apr 2018 6:28:31

अप्रैल में खिलेंगे ‘अक्टूबर’ के पारिजात फूल, ओपनिंग डे 7 करोड़

आगामी शुक्रवार 13 अप्रैल को निर्माता निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। शूजित सरकार ने इस बार अपनी फिल्म में किसी नामी सितारे के स्थान पर वरुण धवन और नई तारिका बनिता संधू को लिया है। उन्हें अपनी कहानी पर इतना ज्यादा भरोसा है कि उन्होंने इसे आईपीएल के दौर में प्रदर्शित करने का मानस बनाया है।

वरुण को अब शूजित सरकार जैसा निर्देशन मिला है, जिनकी विक्की डोनर से पीकू तक की फिल्मों ने अपना अलग अलग रंग दिखाया है। जूही चतुर्वेदी द्वारा लिखित यह फिल्म एक प्रेम कहानी है, लेकिन वैसी नहीं जैसा प्रेम आम मसाला फिल्मों में होता है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जूही चतुर्वेदी की लिखी इस कहानी में इंटेंस ड्रामा और भावनाओं का तीव्र सम्प्रेषण है, जो इसके ट्रेलर से जाहिर हो चुका है। इसके साथ ही इस फिल्म में रोचक मोड़ हैं जो इसकी कहानी को गति प्रदान करने के साथ ही दर्शकों को हैरान करेंगे।

bollywood,varun dhawan,october,october movie,october films,october films,download october

‘अक्टूबर’ से बॉलीवुड में बनिता संधू की एंट्री हो रही है। 19 वर्ष की बनिता कई विज्ञापन फिल्मों में काम कर चुकी हैं और इन्हीं में से एक विज्ञापन फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था। शूजित का कहना है कि तभी मैंने बनिता को लेकर इस कहानी पर काम शुरू कर दिया था। बनिता इस फिल्म की पहली और आखिरी पसन्द रही हैं, वरुण धवन को तो बाद में जोड़ा गया है। फिल्म का नाम अक्टूबर क्यों रखा है यह तो फिल्म देखने के बाद पता चलेगा लेकिन एक खास बात यह है कि पारिजात (जैसमीन) के फूल अक्टूबर में ही खिलते हैं।

bollywood,varun dhawan,october,october movie,october films,october films,download october

रही बात फिल्म की लागत की तो यह 40 करोड़ (प्रचार सहित) में बनी है। इस लागत को निकालने के लिए फिल्म को कम से कम 80 करोड़ का कारोबार करना पड़ेगा। यह राशि बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन जिस अंदाज और मिजाज की यह फिल्म उसे देखते हुए यह बड़ी लग रही है। हालांकि वरुण धवन बिकाऊ और लोकप्रिय सितारों में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7 करोड़ तक का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। शूजित ने हमेशा की तरह अपनी फिल्म की लम्बाई सीमित रखी है। यह 115 मिनट लम्बी फिल्म है जिसे आसानी से दर्शक हजम कर सकता है।

वरुण धवन की पिछली फिल्म जुड़वा-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 16.10 करोड़ का कारोबार किया था और इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 138.61 करोड़ रहा था। अपने करियर में नौ फिल्मों में नजर आ चुके वरुण धवन ने शुरूआती दौर में ‘बदलापुर’ जैसी फिल्म दी थी, जिसने पहले दिन 7 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में यह उम्मीद तो बनती है कि ‘अक्टूबर’ भी 7 करोड़ या इससे ज्यादा का कारोबार करेगी। हालांकि शूजित सरकार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पीकू’ रही है जिसे पहले दिन साढ़े पांच करोड़ रूपये का कलेक्शन मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह