न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन दो नई नायिकाओं के साथ रोमांस करना चाहते हैं वरुण धवन

बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के तौर पर अपनी पहचान बना चुके वरुण धवन को बॉलीवुड की दो नवोदित अभिनेत्रियों ने इतना प्रभावित किया है कि वे अब उनके साथ स्क्रीन पर रोमांस करना चाहते हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 21 Dec 2018 12:41:38

इन दो नई नायिकाओं के साथ रोमांस करना चाहते हैं वरुण धवन

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘अक्टूबर’ और ‘सुई धागा’ देने वाले वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले 7 साल से बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के तौर पर अपनी पहचान बना चुके वरुण धवन को बॉलीवुड की दो नवोदित अभिनेत्रियों ने इतना प्रभावित किया है कि वे अब उनके साथ स्क्रीन पर रोमांस करना चाहते हैं। यह दो नई नायिकाएँ हैं जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan)। जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) ने जहाँ करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म ‘धडक़’ से अपना फिल्म करियर शुरू किया है, वहीं सारा अली खान ने रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू किया है। इन दोनों नायिकाओं की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। जाह्नवी कपूर के मुकाबले सारा का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनकी दूसरी फिल्म ‘सिम्बा’ आगामी सप्ताह प्रदर्शित होने जा रही है।

bollywood,varun dhawan,jhanvi kapoor,sara ali khan

हाल ही में वरुण ने यह बात जाहिर की है कि वो सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के साथ काम करना चाहते हैं। वरुण इन दिनों हैदराबाद में आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

bollywood,varun dhawan,jhanvi kapoor,sara ali khan

वरुण से इंस्टाग्राम अकाउंट पर जब एक फैंस पूछा कि वो आने वाले समय में किन अभिनेत्रियों के साथ काम करना चाहते हैं, उसके जवाब में वरुण ने कहा कि सारा और जाह्नवी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ भी काम करना चाहते हैं।

bollywood,varun dhawan,jhanvi kapoor,sara ali khan

अपनी अगली फिल्म के बारे में वरुण ने कहा कि वो जल्द ही रेमो डिसूजा की डांस फिल्म करने जा रहे हैं जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ होंगी। यह पहला मौका होगा जब वे कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस डांस फिल्म में डांसर और कोरियोग्राफर धर्मेश, पुनीत, शक्ति और सलमान भी होंगे। वरुण ने बताया कि इस फिल्म का म्यूजिक कमाल का होगा और एक डांस नंबर कैटरीना कैफ का भी होने वाला है। वरुण रेमो डिसूजा की पिछली फिल्म एबीसीडी-2 में श्रद्धा कपूर के साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकडे को छूने में सफलता प्राप्त की थी। रेमो की सलमान खान के साथ आई फिल्म रेस-3 असफल घोषित की गई, जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 169 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

करण जौहर के बैनर तले बन रही कलंक का आखिरी शूटिंग शेड्यूल आगामी महीने मुम्बई में फिल्माया जाएगा। यह फिल्म 2019 में 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह करण जौहर के पिता यश जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिस पर वो फिल्म बनाना चाहते थे। ‘दोस्ताना’ से अपना प्रोडक्शन शुरू करने वाले यश जौहर इसे अपनी जिन्दगी में नहीं बना पाए लेकिन अब करण जौहर इसे परदे पर उतार रहे हैं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और संजय दत्त भी हैं। इस फिल्म को अभिषेक बर्मन निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माण में करण जौहर का साथ साजिद नाडियाडवाला दे रहे हैं जो करण जौहर के साथ पहले ‘टू स्टेट्स’ बना चुके हैं। उनकी इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम