न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘तब भी तू मेरे संग रहना’ बार-बार सुनने को करता है मन, ‘अक्टूबर’ का तीसरा गाना

‘तब भी तू’ गाने को पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी है और अनुपम राय ने इसका संगीत दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 28 Mar 2018 5:09:07

‘तब भी तू मेरे संग रहना’ बार-बार सुनने को करता है मन, ‘अक्टूबर’ का तीसरा गाना

शूजित सरकार की आगामी 13 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘अक्टूबर’ निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर चमत्कारी सिद्ध होगी। इस फिल्म के ट्रेलर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। हाल ही में इसका तीसरा गीत ‘तब भी तू मेरे साथ रहना’ जारी किया गया है। इस गीत को एक बार सुनने के बाद बार-बार सुनने को मन करता है। इस गीत का सुरूर वैसा ही महसूस होता है जैसा कि शैम्पेन का होता है। शैम्पेन एकदम से दिमाग पर नहीं चढ़ती लेकिन जब चढ़ती है तो उतरती नहीं। ऐसा ही यह गीत है।

‘तब भी तू’ गाने को पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी है और अनुपम राय ने इसका संगीत दिया है। गीत की शुरूआत में राहत ने लम्बा सुर खींचा है उसके बाद उन्होंने बेहद शांत भाव से बोल गाये हैं। बोल हैं—

मेरी रूह करेगी फरियाद, मेरी साँसें कहीं खो जाए,
तब भी तू मेरे संग रहना, तब भी तू मेरे संग रहना
जब राख बनेगा ये सूरज और धूप धुआँ हो जाएगी,
तब भी तू मेरे संग रहना तब भी तू मेरे संग रहना
सजदे की तरह फिर आंखें झुकीं,
फिर पलकें नमाजी हुई, आ . . . आ. .
तेरे जिक्र में थी कुछ ऐसी नमीं, सूखी सांसें भी ताजी हुईं,
जब उम्र की आवारा बारिश, सब रंग मेरे धो जाएगी,
तब भी तू मेरे संग रहना तब भी तू मेरे संग रहना

राहत फतेह अली खान की आवाज में ‘अक्टूबर’ का नया गाना ‘तब भी तू’ प्रेम में भावनाओं के ज्वार का भीगा-भीगा अहसास करता है। गीत के चंद शब्दों में अनकहे प्रेम की शुरूआत से लेकर बुढ़ापे तक की प्रीत को दर्शाया गया है। जितने इस गीत के बोल सुन्दर है, इसकी धुन उतनी कर्णप्रिय और दिलकश है। यह गीत इश्क में इमोशनल होने का अहसास करवाएगा। फिल्म के ट्रेलर की ही तरह यह गाना भी धीरे—धीरे ‘अक्टूबर’ फिल्म देखने की बेचैनी के ओर करीब ले जाता है।

इससे पहले अक्टूबर का थीम सॉन्ग और ‘ठहर जा’ रिलीज किया गया था। ‘ठहर जा’ लोगों को पसंद आ रहा है। ‘ठहर जा’ को अरमान मलिक ने गाया है।

फिल्म के इस गाने में दोनों मुख्य किरदारों के बीच के संबंधों की जटिलता दिखाई गई है। इस गाने को वरुण और बनिता संधु पर फिल्माया गया है। तनवीर गाजी द्वारा लिखे इस गाने को पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी है और अनुपम राय ने इसका संगीत दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह