न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

21 करोड़ी हुए वरुण धवन, एबीसीडी-3 के बाद फिर एक क्राइम थ्रिलर

निर्देशक डेविड धवन (David Dhawan) के बेटे अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 7:20:33

21 करोड़ी हुए वरुण धवन, एबीसीडी-3 के बाद फिर एक क्राइम थ्रिलर

निर्देशक डेविड धवन (David Dhawan) के बेटे अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। इस वर्ष प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ‘सुई धागा’ ने बॉक्स ऑफिस अच्छी सफलता प्राप्त की जिसके साथ ही उन्होंने अपने मेहनताने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की। पिछले दिनों समाचार प्राप्त हो रहे थे कि वरुण धवन ने रेमो डिसूजा की डांस फ्रेंचाइजी ‘एबीसीडी (ABCD)’ के अगले संस्करण में काम करने के लिए 21 करोड़ रुपये का मेहनताना मांगा है। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा करने वाले हैं। यह फिल्म 3डी में शूट होगी। गौरतलब बात है कि ‘सुई धागा’ और ‘अक्टूबर’ जैसी फिल्मों को पैसा कमाने वाली फिल्में नहीं कहा जा सकता लेकिन फिर भी वरुण धवन को बॉलीवुड का सबसे बैंकेबल अभिनेता माना जाता है। बताया जा रहा है कि ‘एबीसीडी’ फिल्म के निर्माता ने उन्हें यह फिल्म करने के बदले 21 करोड़ देना मान लिया है और इसके चलते अब वह रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की लीग में आ गए हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ एक पाकिस्तानी डांसर की भूमिका निभा रही हैं। वही इस फिल्म में शक्ति मोहन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। शक्ति मोहन को दर्शक रेमो डिसूजा के शो डॉस प्लस में बतौर जज के देख रहे हैं। इन दिनों स्टार टीवी पर इस शो का 4था सीजन चल रहा है।

वरुण धवन को कॉमेडी और रोमांस में ख़ूब देखा गया। फिल्म ‘अक्टूबर (October)’ में उन्होंने इंटेंस रूप दिखाया और ‘सुई धागा’ में देसी अंदाज। अभी बॉलीवुड के गलियारों में 21 करोड़ की चर्चा समाप्त भी नहीं हुई थी कि अब एक बात की चर्चा हो रही है। गलियारों में बह रही हवाओं का कहना है अभिनेता वरुण धवन ने एक बार फिर से ‘बदलापुर’ के निर्देशक के साथ हाथ मिलाया है। दर्शक वरुण की ‘बदलापुर’ को नहीं भूल सकते जिसके जरिये वरुण ने अपनी छवि को बदला था।

bollywood,varun dhawan,abcd

समाचारों के अनुसार तीन साल पहले आई बदलापुर की जोड़ी यानि निर्देशक श्रीराम राघवन और वरुण धवन एक नए थ्रिलर को लेकर काम शुरू करने जा रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि श्रीराम राघवन ‘बदलापुर’ का दूसरा भाग बनाने जा रहे हैं, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। ‘बदलापुर’ के निर्देशक श्रीराम राघवन ने इस बात की पुष्टि की है वो वरुण के साथ एक थ्रिलर बनाने जा रहे हैं लेकिन ये ‘बदलापुर’ का सीक्वल नहीं होगा। इस फिल्म को एक नई कहानी के साथ लाया जाएगा। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन करने जा रहे हैं जिनकी ‘स्त्री’ ने इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। राघवन की यह एक नई फिल्म होगी, जिसका नाम अभी तय नहीं किया गया है। हाँ इतना जरूर है कि कहानी बदले की ही होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के शुरू होने की घोषणा भी अगले साल ही की जायेगी।

bollywood,varun dhawan,abcd

बदलापुर में वरुण धवन का अलावा नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी ने काम किया था। इस फिल्म के जरिये वरुण ने अपनी डांस और कॉमेडी वाली इमेज को बदला था। दर्शकों ने उनकी इस फिल्म और इमेज को काफी सराहा था। वर्तमान में वरुण करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ में काम कर रहे हैं। इसके बाद वो कैटरीना कैफ के साथ रेमो डिसूजा की डांस बेस्ड फिल्म में काम करेंगे। फिर वे श्रीराम राघवन की फिल्म और करण जौहर की ही एक अन्य फिल्म ‘रणभूमि’ पर काम शुरू कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक