न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने डायना हेडन से जुड़ी टिप्पणी के लिए मांगी माफी, कहा - मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने डायना हेडन को 1997 में मिस वर्ल्ड खिताब जीतने को लेकर दिए गए अपने हालिया बयान पर माफी मांग ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Apr 2018 1:07:10

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने डायना हेडन से जुड़ी टिप्पणी के लिए मांगी माफी, कहा - मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने डायना हेडन को 1997 में मिस वर्ल्ड खिताब जीतने को लेकर दिए गए अपने हालिया बयान पर माफी मांग ली है। बिप्लब देब ने कहा है कि वह किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहते थे। दुनिया की सभी महिलाएं मां की तरह हैं। अगर मेरी बात से डायना आहत हुई हैं, तो मैं हृदय से खेद प्रकट करता हूं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ​ "मैं त्रिपुरा में जो हैंडलूम इंडस्ट्री में काम करते हैं, उनके लिए बोल रहा था। उनकी मार्केटिंग पर बोलने के संदर्भ में ये बात निकल गई। मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता। अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।"

बता दें कि बिप्लब देब ने कहा था, 'जिसने भी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जीतकर लौटा। लगातार पांच सालों तक, हमने मिस वर्ल्ड/मिस यूनिवर्स के ताज जीते। डायना हेडन भी जीत गयीं। क्या आपको लगता है कि उन्हें ताज जीतना चाहिए था? बिप्लब देब ने कहा कि पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय भारतीय महिलाओं की सुंदरता का प्रतिनिधित्व करती हैं, डायना हेडन नहीं। इस बयान के बाद बिप्लब देब की काफी आलोचना हुई।

बिप्लब देब के इस बयान को पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन ने शर्मनाक बताया। डायना ने कहा कि त्वचा के रंग की वजह से किसी की आलोचना करना गलत है। यह दुख और शर्म की बात है कि आप दुनिया की सबसे बड़ी एवं सबसे सम्मानित सौंदर्य प्रतियोगिता जीतते हैं और देश का सम्मान बढ़ाने एवं गेहूएं रंग वाली भारतीय सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए सराहे एवं सम्मानित किए जाने के बजाए आपकी आलोचना की जाती है , आपको नीचा दिखाया जाता है। ये भी दुख की बात है कि त्वचा के रंग की वजह से आपको समाज में अपनी एक अलग लड़ाई लड़नी पड़ती है। मैंने एक फेयरनेस क्रीम के एड के लिए भी मना किया था। हम भारतीय हैं, हमारी त्वचा का रंग ब्राउन है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक