न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Dhamaka : प्रदर्शन पूर्व 'टाइगर...' और 'पद्मावती' ने कमा लिए इतने करोड़ रुपए

संजय लीला भंसाली निर्देशित 'पद्मावती' और अली अब्बास जफर निर्देशित 'टाइगर जिन्दा है' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का लम्बा सिलसिला शुरू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Nov 2017 8:22:50

Dhamaka : प्रदर्शन पूर्व 'टाइगर...' और 'पद्मावती' ने कमा लिए इतने करोड़ रुपए

लम्बे समय से विवादों में अटकी वॉयकॉम 18 निर्मित और संजय लीला भंसाली निर्देशित 'पद्मावती' और अली अब्बास जफर निर्देशित 'टाइगर जिन्दा है' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का लम्बा सिलसिला शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक इन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हुआ और सम्भवत: दिसम्बर 2017 में इसकी उम्मीद भी नहीं है, फिर भी इन दोनों फिल्मों प्रदर्शन पूर्व कुल मिलाकर 410 करोड की कमाई कर ली है। प्रदर्शन के बाद टिकट खिडक़ी पर बिकने वाले पहले टिकट से यह दोनों फिल्में मुनाफे का सौदा साबित होंगी।

tiger zinda hai,Salman Khan,katrina kaif,padmavati,sanjay leela bhansali,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,box office collection,bollywood,bollywood gossips

टाइगर जिंदा है

वर्ष 2012 में आई कबीर खान निर्देशित सलमान खान की पहली 200 करोडी फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल 'टाइगर जिन्दा है' अपनी घोषणा के समय से ही चर्चाओं में है। गत दिनों प्रदर्शित हुए इसके ट्रेलर और पहले गाने ने यूट्यूब पर सर्वाधिक देखने जाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने भी प्रदर्शन पूर्व 220 करोड की कमाई करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

टाइगर जिंदा है 150 करोड की लागत से बनी फिल्म है जिसका ज्यादातर हिस्सा विदेशों में शूट किया गया है। इस फिल्म के म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स 90 करोड में बेचे गये हैं और इसके सिनेमाघर वितरण अधिकार 130 करोड में बेचे गये हैं। यह आदित्य चोपडा की अब तक की सर्वाधिक महंगी फिल्म है, जिसकी लागत उन्होंने इन वितरण अधिकारों को बेचने के साथ ही 70 करोड अर्थात् आधी लागत का मुनाफा अपनी जेब में डाल लिया है।

tiger zinda hai,Salman Khan,katrina kaif,padmavati,sanjay leela bhansali,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,box office collection,bollywood,bollywood gossips

पद्मावती

संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म ने अपनी 180 करोड की लागत को वितरण अधिकारों के जरिए निकालने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म के म्यूजिक और सैटेलाइट्स राइट 80 करोड़ रुपये में बेचे गये हैं। साथ ही इसके थियेटर वितरण अधिकार 110 करोड़ में बेचे गए हैं। इस हिसाब से इस फिल्म ने 10 करोड का मुनाफा प्राप्त कर लिया है। टिकट खिडक़ी पर इस फिल्म को प्रदर्शन के बाद 300 करोड कमाई की उम्मीद है, जो लगभग पूरी होगी, इसमें कोई शक-ओ-शुबाह नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर