न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बागी-3’: क्या सफलता के लिए फिर लेंगे दक्षिण का सहारा

ऐसे में अब उनकी आने वाली फिल्म ‘बागी-3’ को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं यह फिल्म भी किसी न किसी दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म का रीमेक होगी, जिसके अधिकार साजिद ने खरीद लिए होंगे और अब उसे हिन्दी दर्शकों के अनुरूप कुछ बदलाव किए जा रहे होंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 5:22:50

‘बागी-3’: क्या सफलता के लिए फिर लेंगे दक्षिण का सहारा

जैकी श्रॉफ के पुत्र टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपना फिल्म करियर साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी फिल्म ‘हीरोपंती’ से शुरू किया था। साजिद की यह फिल्म दक्षिण भारत अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म का रीमेक थी। इसके बाद उन्होंने इसी बैनर की दो और फिल्मों ‘बागी’ और ‘बागी-2’ में काम किया और यह दोनों फिल्में भी दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिन्दी रीमेक थीें। ऐसे में अब उनकी आने वाली फिल्म ‘बागी-3’ को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं यह फिल्म भी किसी न किसी दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म का रीमेक होगी, जिसके अधिकार साजिद ने खरीद लिए होंगे और अब उसे हिन्दी दर्शकों के अनुरूप कुछ बदलाव किए जा रहे होंगे।

bollywood,tiger shroff,baaghi 3,kick,south remake,sajid nadiadwala

ऐसा नहीं कि साजिद पहली बार किसी दक्षिण भारतीय फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं। उन्होंने अपने बैनर तले अधिकांशत: दक्षिण भारतीय फिल्मों को रीमेक किया है। यहाँ तक कि उन्होंने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘किक’ को भी रीमेक किया था। इस फिल्म में सलमान खान ने मुख्य नायक की भूमिका अभिनीत की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 234 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

‘बागी’ को उसके एक्शन के चलते दर्शकों द्वारा खासा पसन्द किया जाता है। टाइगर श्रॉफ द्वारा अभिनीत इन फिल्मों में जितने भी एक्शन दृश्य टाइगर पर फिल्माये जाते हैं, उन्हें वे स्वयं अभिनीत करते हैं। कहा जाता है कि उनकी बॉडी बहुत फ्लैक्सेबल है, जिसके चलते एक्शन दृश्यों को फिल्माने में कठिनाई नहीं आती है। बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माता साजिद ने इस फिल्म के एक्शन दृश्यों के लिए टाइगर श्रॉफ को अभी से प्रशिक्षण दिलवाना शुरू कर दिया है।

bollywood,tiger shroff,baaghi 3,kick,south remake,sajid nadiadwala

हाल ही में टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म ‘बागी-3’ के दो पोस्टर जारी करते हुए इसके प्रदर्शन तिथि 6 मार्च 2020 की घोषणा की है। वर्ष 2018 में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बागी-2’ देने वाले टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म ने अपने पोस्टर जारी होने के साथ ही दर्शकों में जगह बना ली है। अभी से इस फिल्म की अनुमानित आय के बारे में विचार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म टाइगर की पिछली फिल्म ‘बागी-2’ से ज्यादा कारोबार करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल होगी।

निर्माताओं ने बागी-2 के प्रदर्शन से पूर्व ही इसके तीसरे भाग की घोषणा कर दी थी। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि बागी-3 में पहले से भी ज्यादा जबरदस्त एक्शन दृश्य दर्शकों को देखने को मिलेंगे। बागी और बागी-2 में नायिकाओं के तौर पर श्रद्धा कपूर और दिशा पटानी नजर आई हैं लेकिन बागी-3 के लिए कहा जा रहा है कि टाइगर के सामने किसी दूसरी नायिका को पेश किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम