न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बागी-3 में होगा जबरदस्त एक्शन, विदेशों में होगी शूटिंग, अभी से ले रहे प्रशिक्षण

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड का जाना माना नाम है जिन्होंने बहुत कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 22 Dec 2018 2:56:15

बागी-3 में होगा जबरदस्त एक्शन, विदेशों में होगी शूटिंग, अभी से ले रहे प्रशिक्षण

इस वर्ष टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'बागी-2' ने बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्शशित रूप से 168 करोड का कारोबार करते हुए स्वयं को बडे सितारों में शामिल करवाया। अंगुलियों पर गिनी जा सकने वाली 5 फिल्मों के सहारे ने उन्होंने दर्शकों में अपनी एक अलग इमेज बना ली। अब दर्शक को टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म ‘बागी-3 (Baaghi-3)’ का इंतजार उनकी अगली साल आने वाली ‘स्टूडेंट ऑफ इ ईयर-2’ से कहीं ज्यादा है। इस फिल्म के प्रदर्शन तिथि की घोषणा कुछ दिन पर्व एक पोस्टर जारी करके की गई थी।

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड का जाना माना नाम है जिन्होंने बहुत कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही नहीं टाइगर फैन फॉलोइंग के मामले में भी किसी से कम नहींं हैं। इसका सबसे बडा सबूत तब देखने को मिला जब ‘बागी 2’ के ट्रेलर को मिली भारी कामयाबी के साथ ही इसके तीसरे भाग की घोषणा कर दी गई थी। जब इस फिल्म की घोषणा की गई थी तब टाइगर श्रॉफ बागी-2 की शूटिंग कर रहे थे। प्रदर्शन तिथि की घोषणा के साथ जारी हुए पोस्टर को देखकर महसूस हो रहा है कि इस बार भी फिल्म में एक्शन का डोज तगडा होने के साथ ही भारी खून-खराबा दिखाया जाएगा। फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने भी इस बात को माना है कि वो ‘बागी 3’ के जरिए कुछ धमाकेदार करने जा रहे हैं।

bollywood,tiger shroff,baaghi 3,ahamad khan,baaghi 3 trailer

डीएनए को दिए एक साक्षात्कार में अहमद खान ने अपनी बागी सीरीज के बारे में काफी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, ‘‘मैंने बागी 2 के एक्शन सीन डिजाइन किए थे और यह पहली बार था जब किसी कोरियोग्राफर को एक्शन डिजाइन करने के लिए सम्मान मिला था। इसके बाद अब मैं कुछ और बेहतर काम करना चाहता हूं। इसके साथ ही अहमद खान ने बताया कि ‘बागी 3’ में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, लेकिन फिल्म में एक इमोशनल स्टोरी भी होगी। मैं सबसे पहले फिल्म की बाकी स्टोरी की शूटिंग करने वाला हूँ, क्योंकि एक्शन सीन्स को शूट करने में काफी समय लगेगा।’

फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने डीएनए से कहा कि ‘मैंने साजिद से फिल्म को लेकर बातचीत की है और हम सीरिया या ईराक जैसे देशों में जा कर फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं, लेकिन हो सकता है कि हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़े, पर हम कोशिश पूरी करेंगे।’

bollywood,tiger shroff,baaghi 3,ahamad khan,baaghi 3 trailer

दर्शकों को कुछ नया देने का भरसक प्रयास कर रहे निर्देशक अहमद खान टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर 2020 में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ी धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इस बीच टाइगर श्रॉफ की करण जौहर के बैनर तले बन रही ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ का प्रदर्शन भी हो जाएगा। यह फिल्म भी इस वर्ष प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन इसे अचानक से 2019 में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया। यह फिल्म वर्ष 2012 में आई करण जौहर के निर्देशन में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का सीक्वल है, जिसके द्वारा करण जौहर ने बॉलीवुड को वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारे दिए। पिछले 7 साल में वरुण और आलिया ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया है, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके मुकाबले कम सफलता हाथ लगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम