न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और सुपरहिट की तैयारी, ‘बागी-3’ का पहला लुक आउट, 2020 में रिलीज, टाइगर रफ-टफ लुक

वर्ष 2018 में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बागी-2’ देने वाले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने इस सीरीज की अगली फिल्म के दो पोस्टर जारी करते हुए वर्ष 2020 की पहली 200 करोड़ी फिल्म आने का ऐलान कर दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 12:18:25

एक और सुपरहिट की तैयारी, ‘बागी-3’ का पहला लुक आउट, 2020 में रिलीज, टाइगर रफ-टफ लुक

वर्ष 2018 में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बागी-2’ देने वाले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने इस सीरीज की अगली फिल्म के दो पोस्टर जारी करते हुए वर्ष 2020 की पहली 200 करोड़ी फिल्म आने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि इस वर्ष साजिद नाडियाडवाला निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित ‘बागी-2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेते हुए लाइफ टाइम 168 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। निर्माताओं ने इस फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व ही इसके तीसरे भाग की घोषणा कर दी थी। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि बागी-3 में पहले से भी ज्यादा जबरदस्त एक्शन दृश्य दर्शकों को देखने को मिलेंगे।

टाइगर श्रॉफ द्वारा जारी किए गए पोस्टरों में इस फिल्म के प्रदर्शन की तिथि भी सामने आ गई है। यह फिल्म वर्ष 2020 में 6 मार्च को प्रदर्शित होगी। बागी और 'बागी-2' में नायिकाओं के तौर पर श्रद्धा कपूर और दिशा पटानी नजर आई हैं लेकिन 'बागी-3 (Baaghi 3)' के लिए कहा जा रहा है कि टाइगर के सामने किसी दूसरी नायिका को पेश किया जाएगा।

दो दिन पूर्व मीडिया में इस बात को लेकर बहुत चर्चा हो रही थी ‘केदारनाथ’ की अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है जो टाइगर श्रॉफ की ‘बागी-3’ है। इस को मीडिया में जबरदस्त रिस्पांस दिया गया था। लेकिन अब सारा अली खान ने मीडिया को दिए अपने हालिया बयान में इस बात से स्पष्ट इंकार कर दिया है।

सारा अली खान ने अपने ताजा बयान में इन खबरों को अफवाह करार दिया है। असल में सारा अली खान बीते दिन फिल्म ‘सिम्बा’ के प्रमोशन के लिए मीडिया से मुखातिब हुई, जहाँ उनसे ‘बागी 3’ को लेकर सवाल किया गया। इस सवाल का जवाब देते हुए सारा अली खान ने बताया कि, ‘ये जो समाचार आ रहे हैं, वो अफवाह है। मैंने बागी 3 साइन नहीं की है।’

bollywood,tiger shroff,baaghi 3,baaghi 3 first look

ज्ञातव्य है कि मीडिया में सारा अली खान को लेकर बागी-3 के समाचार आ रहे थे, जिनमें कहा जा रहा था कि सारा को बागी-3 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक यह सुनिश्चित नहीं हुआ कि सारा ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरी है या नहीं। हाल ही में उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि जब तक कि उनकी फिल्म ‘सिम्बा’ का प्रदर्शन नहीं हो जाता तब तक वे किसी भी नए प्रोजेक्ट के बारे में कोई बात नहीं करेंगी। सारा अली खान की दूसरी फिल्म ‘सिम्बा’ में उनके नायक रणवीर सिंह हैं। यह रोहित शेट्टी की पूरी तरह से मसाला एन्टरटेनमेंट है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन का जबरदस्त कैमियो है। बॉक्स ऑफिस को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म 200 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम