न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बागी-2: प्रथम वीकेंड 75 करोड़, पहला सप्ताह 120 करोड़!

रविवार को देर रात को अनाधिकृत तौर पर ट्रेड का विश्लेषण करने वाले विश्लेषकों का अनुमान है कि इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 02 Apr 2018 9:08:17

बागी-2: प्रथम वीकेंड 75 करोड़, पहला सप्ताह 120 करोड़!

अपने करियर की पाँचवीं फिल्म को लेकर टाइगर श्रॉफ ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि उनकी यह फिल्म बॉलीवुड के सलमान, आमिर, शाहरुख, अजय, अक्षय और ऋतिक की फिल्मों पर भारी पड़ेगी और तीन दिन में न सिर्फ लागत वसूलने में सफल होगी अपितु मुनाफा भी देना शुरू कर देगी। शुक्रवार और शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली इस फिल्म ने तीसरे दिन लम्बी उछाल लेते हुए स्वयं को 75 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त कर ली है।

रविवार को देर रात को अनाधिकृत तौर पर ट्रेड का विश्लेषण करने वाले विश्लेषकों का अनुमान है कि इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। ज्ञातव्य है कि इस फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़ और दूसरे दिन 20.40 करोड़ के कारोबार से 45.50 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफलता प्राप्त की थी।

bollywood,tiger shroff,baaghi 2,baaghi 2 box office collection,baaghi 2 movie,baaghi 2 films,baaghi 2 songs,download baaghi 2,disha patani

यदि वास्तव में इसने तीसरे दिन 75 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है तो यह इस वर्ष की तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो गई है। इससे पूर्व पद्मावत और सोनू के टीटू की स्वीटी ने क्रमश: 300 करोड़ और 125 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि इस बीच अक्षय कुमार की पैडमैन ने भी बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ का कारोबार किया है लेकिन वह बेहद कम मुनाफा अर्जित कर पायी जिसके चलते उसे औसत फिल्म माना गया है।

शुक्रवार से रविवार तक इस फिल्म के कारोबार को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म मंगलवार को पांचवें दिन 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। यह वर्ष की तीसरी सौ करोड़ी फिल्म होगी। उम्मीद है बागी-2 अपने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब होगी। इसका लाइफ टाइम कलेक्शन अनुमानत: 160-170 करोड़ रहने की आशा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल