न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मूवी रिव्यू : एक्शन से भरपूर 'बागी-2', फिर चला टाइगर का जादू

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म 'बागी-2' ने सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Mar 2018 3:24:27

मूवी रिव्यू : एक्शन से भरपूर 'बागी-2', फिर चला टाइगर का जादू

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म 'बागी-2' ने सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। टाइगर के एक्शन के दीवानों का ही नतीजा है कि फिल्म को 5 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग के लिए खोल दिया गया था। अहमद खान ने 2004 में लकीर और 2007 में फुल एंड फाइनल जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी। अब लगभग 11 साल के बाद उनके डायरेक्शन में फिल्म बागी-2 रिलीज हुई है। पहली वाली बागी को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस भी किया था। बागी-2 तेलुगु फिल्म क्षणम की हिंदी रीमेक है। क्षणम ने साउथ में तगड़ा बिजनेस किया था, जिसे देखते हुए इसका हिंदी रीमेक बनाने का फैसला हुआ। आखिर कैसी बनी है यह फिल्म, आइए समीक्षा करते हैं।।।

कहानी

फिल्म की कहानी रॉनी (टाइगर श्रॉफ) और नेहा (दिशा पाटनी) की है। रॉनी ने आर्मी ज्वॉइन कर ली है और किन्हीं कारणों से उसे नेहा के कहने पर गोवा वापस आना पड़ता है। नेहा की जानने वाली रिया नामक लड़की को किडनैप कर लिया जाता है। इस मामले की शिनाख्त में रॉनी की मुलाकात उस्मान भाई (दीपक डोबरियाल), डीआईजी शेरगिल (मनोज बाजपेयी), एलएसडी रणदीप हुड्डा से सिलसिलेवार घटनाओं के बीच होती है। कहानी में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं जिसमें शेखर (दर्शन कुमार), सनी (प्रतीक बब्बर) की भी एंट्री होती है। क्या अंत में रिया मिल पाती है या नहीं? क्लाइमेक्स में क्या होता है? इसके बारे में आपको थिएटर जाकर ही पता चल पाएगा।

bollywood,tiger shroff,baaghi 2,baaghi 2 movie review,baaghi 2 songs,baaghi 2 movie,baaghi 2 films,download baaghi 2

आखिर क्यों देख सकते हैं फिल्म

फिल्म की सबसे लाजवाब बात इसका बेहतरीन एक्शन और संवाद है। मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा की मौजूदगी फिल्म को और निखारती है। रणदीप हुड्डा का स्टाइल और मनोज बाजपेयी का सरप्राइज़ कहानी में दिलचस्पी बनाकर रखता है। फिल्म के एक्शन की कोरियोग्राफी, डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी बहुत बढ़िया है। इसे टाइगर श्रॉफ की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस कही जा सकती है। दीपक डोबरियाल ने जिस तरह से एक हैदराबादी किरदार को निभाया है वह काबिले तारीफ है। दर्शन कुमार और दिशा पाटनी ने भी ठीक-ठाक काम किया है। समय-समय पर आने वाले आतिफ असलम के गाने कहानी को दिलचस्प बनाते हैं। कई ऐसे मूमेंट आते हैं जब सीटियों और तालियों के साथ-साथ आपके चेहरे पर मुस्कान भी आती है। मुंडिया तू बचके रही वाला गीत काफी बढ़िया बन पड़ा है।

कमजोर कड़ियां

फिल्म की कमजोर कड़ी प्रेडिक्टेबल कहानी और लंबाई है। शार्प एडिटिंग की जाती तो यह और भी ज्यादा क्रिस्प होती। इसके साथ ही फिल्म का क्लाइमेक्स और भी बेहतर हो सकता था। गाने थोड़े और बेहतर हो सकते थे।

bollywood,tiger shroff,baaghi 2,baaghi 2 movie review,baaghi 2 songs,baaghi 2 movie,baaghi 2 films,download baaghi 2

बॉक्स ऑफिस

फिल्म को लेकर युवा वर्ग बहुत ज्यादा क्रेजी दिखायी दे रहा है। इस फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह इस वर्ष की पहली सबसे बड़ी ओपनर फिल्म के रूप में उभरेगी। कयास लगाये जा रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म पहले दिन 12 - 14करोड़ के लगभग कारोबार करने में सफल होगी। साथ ही यह उम्मीद भी की जा रही है कि यह फर्स्ट वीकेंड में ही 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। इसके साथ ही यह भी आंकलन किया जा रहा है कि यह अपने पहले सप्ताह में ही बॉक्स ऑफिस पर 65 से 70 करोड़ का कारोबार और अपने दूसरे सप्ताह में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस वर्ष की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म का खिताब अपने नाम करने में भी कामयाब होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह