न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘नानू की जानू’ बनाम ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ कल रोचक मुकाबला

अब कल 20 अप्रैल को बॉक्स ऑपिुस पर सिर्फ दो फिल्में—नानू की जानू और बियॉन्ड द क्लाउड्स का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 12:35:17

‘नानू की जानू’ बनाम ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ कल रोचक मुकाबला

गत शुक्रवार को एकल प्रदर्शित हुई फिल्म ‘अक्टूबर’ के असफल हो जाने के बाद बॉक्स ऑफिस को इस सप्ताह से भी कोई खास उम्मीद नहीं थी, क्योंकि 20 अप्रैल को एक साथ 9 फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा था। इस महाटकराव में ठहराव तब आया जब दो फिल्मों को छोडक़र शेष 7 फिल्मों के निर्माताओं ने अपनी-अपनी फिल्मों की प्रदर्शित तिथि आगे सरका दी। अब कल 20 अप्रैल को बॉक्स ऑपिुस पर सिर्फ दो फिल्में—नानू की जानू और बियॉन्ड द क्लाउड्स का प्रदर्शन होने जा रहा है।

अभय देओल लंबे ब्रेक के बाद अपनी फिल्म लेकर आते हैं। दो वर्ष पूर्व वे ‘हैप्पी भाग जाएगी’ लेकर आए थे और अब वे ‘नानू की जानू’ लेकर हाजिर हो रहे हैं। अपनी हर फिल्म में एक्टर अभय देओल अपनी एक अलग छाप छोड़ जाते हैं। इस मर्तबा वे फिर एक कॉमेडी फिल्म ‘नानू की जानू’ लेकर आए हैं। इसके अलावा इसी दिन शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ भी रिलीज हो रही है। फिल्म में ईशान के साथ मालविका मोहनन अहम किरदार में है।

‘नानू की जानू’

इस फिल्म में अभय देओल एक रिकवरी एजेंट के रोल में है जिससे एक भूत को प्यार हो जाता है। जितना फिल्म का नाम दिलचस्प है उतनी ही दिलचस्प इस फिल्म की कहानी भी है। इस फिल्म के पोस्टर्स भी बेहद मनोरंजक थे और फिल्म का ट्रेलर भी खूब पसंद किया गया था। अभय देओल के साथ इस फिल्म राजकुमार राव की प्रेयसी चित्रलेखा नजर आएंगी। चित्रलेखा इससे पहले राजकुमार राव के साथ महेश भट्ट की फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ के जरिये दर्शकों पर अपना प्रभाव छोडऩे में सफल हो चुकी हैं। चित्रलेखा इस फिल्म में उसी भूत का किरदार निभा रही हैं जिसे अभय देओल से प्यार हो जाता है। ट्रेलर ने फिल्म देखने के लिए इच्छाओं को जाग दिया है।

‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ है। इस फिल्म में उनके साथ मालविका मोहनन अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म मुंबई की गलियों में घूमती है। फिल्म की कहानी एक अनाथ भाई-बहन की है। फिल्म का हीरो (ईशान) बेहद गरीब है लेकिन अमीर बनने के ख्वाब देखता रहता है। अमीर बनने की कोशिश में वो गलत संगत में पड़ जाता है और इसका खामियाजा उठाना पड़ता है उसकी बहन (मालविका मोहनन) को। ये फिल्म एक मार्मिक कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मशहूर ईरानी निर्देशक माजिद मजीदी ने किया है। ईशान का ‘मुकाबला’ ट्रेक पर किया गया डांस पहले ही काफी फेमस हो चुका है।

दोनों ही फिल्में कहानी और पटकथा से लेकर अभिनय तक में अलग हैं। दो अलग-अलग स्वाद की ये फिल्में किस तरह दर्शकों को अपनी ओर खींच पाएंगी यह देखने वाली बात होगी। ईशान खट्टर की इस फिल्म के बाद अगली फिल्म जान्हवी कपूर के साथ ‘धडक़’ है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है और यह फिल्म 20 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक