न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जीरो’: ऐसी बातें जिनकी वजह से देखना पसन्द करेंगे फिल्म, क्या मिलेंगे 300 करोड!

लगभग दो साल के अन्तराल के बाद बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस के नाम से ख्यात अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर से ‘जीरो’ के जरिये बॉक्स ऑफिस पर छाने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 17 Dec 2018 4:33:47

‘जीरो’: ऐसी बातें जिनकी वजह से देखना पसन्द करेंगे फिल्म, क्या मिलेंगे 300 करोड!

लगभग दो साल के अन्तराल के बाद बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस के नाम से ख्यात अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर से ‘जीरो’ के जरिये बॉक्स ऑफिस पर छाने जा रहे हैं। इस फिल्म को शाहरुख ने अपने तरीके से दर्शकों में बहुत ज्यादा हाइप दी है, जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाने में सफल होगी। कहने वाले तो यहाँ तक कह रहे हैं कि शाहरुख खान की यह फिल्म कम से कम 300 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

इस फिल्म का निर्देशन आनन्द एल राय ने किया है। 2 नवम्बर को प्रदर्शित हुए ट्रेलर और उसके बाद जारी किए गए गीतों को दर्शकों ने बहुत सराहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी दिखायी देंगी। यह दोनों नायिकाएँ पूर्व में इनके साथ ‘जब तक है जान’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में नजर आ चुकी हैं। इन नामी सितारों और निर्देशक के होने के कारण यह फिल्म दर्शकों में उत्सुकता जगाने में सफल हो गई है लेकिन इनके अतिरिक्त भी कुछ और ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से दर्शक इस फिल्म को देखना चाहेंगे।

कई वर्षों तक एक-दूसरे से मुँह मोड़ते नजर आने वाले सलमान खान और शाहरुख खान में अब पहले की तरह दोस्ती हो गई हैं। इसी के चलते जहाँ शाहरुख खान अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस में जा चुके हैं, वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने शाहरुख की सफलता में कुछ योगदान देने के उद्देश्य से उनकी फिल्म में कैमियो किया है। आनन्द एल राय ने इन दोनों सितारों पर एक बेहतरीन गीत का फिल्मांकन किया है। देखने वाली बात यह है कि यह गीत फिल्म की सफलता में कितना योगदान देता है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero movie,zero review,katrina kaif,anushka sharma

इस फिल्म की जान इसका किरदार ‘बउआ सिंह’ है। आनन्द ने इस किरदार को अगल तरीके से पेश करके दर्शकों को बेचैन कर दिया है। इस किरदार को दर्शक चाहने लगे हैं। वैसे भी सब जानते हैं कि शाहरुख खान पिछले 25 सालों से किंग ऑफ रोमांस के रूप में ख्यात हैं। इस बात को ‘जीरो’ का रोमांटिक गाना ‘मेरे नाम तू’ साबित करता है।

फिल्म ‘जीरो’ के साथ शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की तिकड़ी फिर से एक बार बड़े पर्दे पर लौट कर आ रही है। अपने जीवन की अन्तिम निर्देशित फिल्म ‘जब तक है जान’ में यश चोपड़ा ने पहली बार इस तिकड़ी को एक साथ पेश किया था। पूरी उम्मीद है कि ‘जीरो’ में भी ये तीनों कलाकार दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero movie,zero review,katrina kaif,anushka sharma

इन सबसे ऊपर है इस फिल्म में एक बार फिर से निर्देशक आनन्द औी लेखक हिमांशु का पुन: साथ आना। बॉलीवुड में निर्माता निर्देशक आनंद एल राय ने देसी फिल्मों का एक नया सिलसिला शुरू किया है। शाहरुख खान स्टारर ‘जीरो’ में उन्होंने इसी को अपना आधार बनाया है। जिसमें उनका साथ दिया है पटकथाकार और संवाद लेखक हिमांशु ने। इस फिल्म के संवाद सीधे सरल लेकिन दिल को छूने वाले हैं। फिल्म के संवाद दर्शकों पर अपना असर छोडऩे में कामयाब हैं। ये कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से दर्शक फिल्म देखने सिनेमाघर जा सकता है और लाइन में लगकर टिकट प्राप्त करने के लिए मशक्कत कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम