न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

The Accidental Prime Minister : 'मुझे कोई क्रेडिट नहीं चाहिए, मुझे अपने काम से मतलब है...' ऐसे ही कुछ और दमदार डायलॉग

'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसके साथ ही फिल्म को लेकर राजनैतिक बहस भी छिड़ गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 9:09:33

The Accidental Prime Minister : 'मुझे कोई क्रेडिट नहीं चाहिए, मुझे अपने काम से मतलब है...' ऐसे ही कुछ और दमदार डायलॉग

'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसके साथ ही फिल्म को लेकर राजनैतिक बहस भी छिड़ गई है। कांग्रेस पार्टी के नेता अपना पक्ष रख रहे हैं तो वहीं फिल्म के एक्टर अनुपम खेर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना पक्ष रखा है। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म को अपने ‘जीवन के बेहतरीन प्रदर्शन’ करार देते हुए बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित इस फिल्म पर बढ़ते विवाद के चलते पीछे नहीं हटेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी आम चुनाव से ठीक पहले इस फिल्म से राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है, इस पर खेर ने कहा कि मेरा मानना है कि लोग फिल्म देखकर यह तय नहीं करते कि किसको वोट देना है। भारतीय वोटर्स बहुत समझदार हैं तभी देश में आश्चर्यजनक नतीजे सामने आते हैं। बता दे, 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को लेकर लिखी गई संजय बारू (Sanjay Baru) की किताब 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' को विजय रत्नाकर गुट्टे ने डायरेक्ट किया है। 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 11 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

bollywood,anupam kher,the accidental prime minister,dr manmohan singh,congress,film controversy,the accidental prime minister controversy

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे एक्टर ने डीएनए इंटरव्यू में कहा, ''मैंने अपने 35 साल के फिल्मी करियर में 515 फिल्मों में काम किया है, मगर इस फिल्म में पूर्व मनमोहन सिंह का किरदार निभाना मेरे लिए काफी मुश्किल था।'' इसकी वजह बताते हुए खेर ने कहा कि मनमोहन सिंह पुरानी दुनिया के नेता नहीं बल्कि वे आधुनिक दौर के नेता हैं और बच्चा-बच्चा उनकी भाव-भंगिमाओं को जानता है। इस वजह से उनकी हूबहू एक्टिंग कर पाना मुझे अब तक का सबसे कठिन काम लगा।

'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था और इसे अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। संजय बारू का रोल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार निभा रहे हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के रोल में जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट हैं। प्रियंका गांधी के रोल में टेलीविजन एक्ट्रेस अहाना कुमरा हैं। राहुल गांधी के रोल में टीवी एक्टर अर्जुन माथुर हैं। आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के बेस्ट डायलॉग परः

'मुझे तो डॉक्टर साहब भीष्म जैसे लगते हैं, जिनमें कोई बुराई नहीं है। पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए।'

'महाभारत में दो फैमिलीज थीं। इंडिया में तो एक ही है।'

'पीएम के लिए काम करता हूं, पार्टी के लिए नहीं।'

'ये न्यूक्लियर डील की लड़ाई... हमारे लिए तो पानीपत की लड़ाई से भी बड़ी थी।'

'मुझे कोई क्रेडिट नहीं चाहिए, मुझे अपने काम से मतलब है क्योंकि मेरे लिए देश पहले आता है।'

'एक के बाद दूसरा करप्शन स्कैंडल... ऐसे माहौल में राहुल कैसे टेकओवर कर सकता है?'

'अगर आप पाकिस्तान के साथ शांति का समझौता करेंगे तो नए प्राइम मिनिस्टार क्या करेंगे?

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल