न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

34 करोड़ के GST फ्रॉड में फंसे फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर विजय गुट्टे, कोर्ट ने 14 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की लाइफ पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के निर्देशक और फिल्मकार विजय रत्नाकर गुट्टे को 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Aug 2018 8:26:10

34 करोड़ के GST फ्रॉड में फंसे फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर विजय गुट्टे, कोर्ट ने 14 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की लाइफ पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के निर्देशक और फिल्मकार विजय रत्नाकर गुट्टे को 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। जीएसटी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीएसटीआई) ने गुरुवार को ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के निर्देशक गुट्टे को गिरफ्तार किया और यहां की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया। उनकी फर्म, वीआरजी डिजिटल कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड पर फेक इनवॉइस के जरिए जीएसटी संबंधी फ्रॉड करने का आरोप है। विजय पर सीजीएसटी एक्ट की धारा 132 (1)(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उन्हें 14 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि गुट्टे की कंपनी वीआरजी डिजिटल कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड ने कथित रूप से एनीमेशन और दूसरी सेवाओं के लिए एक दूसरी कंपनी होरिजन आउटसोर्स सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से 34.37 करोड़ रुपये के जीएसटी संबंधी 149 फर्जी बिल हासिल किए। हॉरिजन कंपनी पहले ही 170 करोड़ रुपए के जीएसटी फ्रॉड आरोप में सरकारी एजेंसी की रडार पर है।

bollywood,the accidental prime minister,vijay ratnakar,gst,fraud

एजेंसी ने कहा कि ऐसा कर गुट्टे और उनकी कंपनी ने धोखाधड़ी की और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया। इस साल मई में डीजीजीएसटीआई ने जीएसटी संबंधी कथित धोखाधड़ी के लिए होरिजन आउटसोर्स सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक को गिरफ्तार किया था। गुट्टे ‘इमोशनल अत्याचार’, ‘टाइम बारा वेट’ और ‘बदमाशियां’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म है। फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के कार्यकाल और उनके कामकाज के तरीकों पर उनके तत्कालीन मीडिया सलाहकार संजय बारू द्वारा लिखी गयी इसी नाम की किताब पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक