न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tanushree-Nana Controversy: 'हाउसफुल 4' की शूटिंग के दौरान सेट से गायब हुए नाना पाटेकर!

नाना पाटेकर गुरुवार को ही जैसलमेर पहुंचे हैं लेकिन इस दौरान क्रू के किसी भी सदस्य ने उन्हें सेट पर स्पॉट नहीं किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Sep 2018 12:24:45

Tanushree-Nana Controversy: 'हाउसफुल 4' की शूटिंग के दौरान सेट से गायब हुए नाना पाटेकर!

साल 2005 में अपनी फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में अपने बोल्ड सीन देने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा देने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तनुश्री दत्ता ने जहां नाना पाटेकर पर 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाकर नई बहस को जन्म दे दिया है वही नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोड़कर ने कहा है कि, 'तनुश्री ने गलत अरोप लगाए हैं और वह झूठ बोल रही हैं। इसलिए उन्‍हें हमारी तरफ से नोटिस भेजा जा रहा है।'

इस विवाद में बॉलीवुड की कई हस्तियाँ तनुश्री के सपोर्ट में खड़ी हुई है वही कई बड़े स्टार्स जैसे अमिताभ, आमिर और सलमान ने इस बारे में बात करने से मना कर दिया है। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने खुलकर नाना के पक्ष में तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर नाना का समर्थन किया है। हालांकि, फराह के इस निर्णय से तनुश्री दत्ता भी चकित हैं। दरअसल फरा​ह खान ने नाना पाटेकर के समर्थन में खड़े होने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। फराह ने नाना पाटेकर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए चुटीले अंदाज में लिखा है 'नाना पाटेकर इंस्टाग्राम पर पहली दफा'। हालांकि इस तस्वीर में 'हाउसफुल 4' की टीम भी नजर आ रही है, लेकिन ऐसे वक्त में जब नाना विवादों में घिरे हुए हैं फराह की ये पोस्ट किसी के गले नहीं उतर रही है।

बता दे, इस समय नाना जैसलमेर में 'हाउसफुल 4' की शूटिंग में मशगूल हैं। वही बॉलीवुड लाइफ के अनुसार नाना पाटेकर गुरुवार को ही जैसलमेर पहुंचे हैं लेकिन इस दौरान क्रू के किसी भी सदस्य ने उन्हें सेट पर स्पॉट नहीं किया है। नाना को यहां फिल्म के बाकी क्रू को ज्वाइन कर अपने सीक्वेंस शूट करने थे, लेकिन ऐसा फिलहाल तो होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। खबरों की मानें तो अब साजिद खान नाना पाटेकर के सीक्वेंस बाद में शूट करने का प्लान कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि कृति सेनन और पूजा हेगड़े फीमेल लीड में हैं। इस पूरी घटना को लेकर नाना पाटेकर की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि तनुश्री दत्ता ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि नाना पाटेकर का महिलाओं को हैरेस करने का पुराना इतिहास रहा है और फिल्म जगत में एक्टर की हरकतों से हर कोई वाकिफ है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर राजनीतिक गुंडों का इस्तेमाल कर उनपर और उनके परिवार पर हमला करवाने का आरोप भी जड़ा है।

बता दें कि तनुश्री दत्ता के इन आरोपों पर अब नाना पाटेकर का भी बयान सामने आ चुका है। नाना पाटेकर का कहना है कि तनुश्री का आरोप बेबुनियाद हैं और इस मामले को लेकर मैं कोर्ट तक जाऊंगा। नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के आरोपों के जवाब में टाइम्स नाउ से कहा कि वे उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के बारे में सोच रहे हैं और उस समय मौजूद फिल्म यूनिट से भी उन्हें सपोर्ट मिल रहा है। नाना पाटेकर ने कहा, "यौन उत्पीड़न से आपका क्या मतलब है? उस समय सेट पर मेरे साथ 50-100 लोग मौजूद थे। मैं देखूंगा कि इस पर क्या कानूनी कार्यवाही हो सकती है। लोग कुछ भी कह सकते हैं। मैं अपना काम करना जारी रखूंगा।" तनुश्री दत्ता ने उनके चैरिटी वर्क को लेकर भी उंगली उठाई थी और कहा था कि वे अपने खराब व्यवहार को छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक