न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में ‘मीटू’ कैम्पन की शुरूआत करने वाली चली विदेश, कहा इंसाफ जरूर मिलेगा

तनुश्री दत्ता ने कहा- मेरा भविष्य वहीं है, लेकिन मैं अगले साल जल्द ही वापसी करूंगी। मैं जब मुबंई आई थी मैंने नहीं सोचा था कि मैं यहां पांच महीने रूकूंगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 15 Dec 2018 7:38:13

भारत में ‘मीटू’ कैम्पन की शुरूआत करने वाली चली विदेश, कहा इंसाफ जरूर मिलेगा

कभी हिन्दी फिल्मों में बतौर नायिका नजर आने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) पिछले पांच महीने से लगातार मीडिया की सुर्खियों में रहीं। इस अभिनेत्री ने भारत में आकर बॉलीवुड सितारे नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर यौन उत्पीडऩ (Sexual Harassment) का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई। तनुश्री दत्ता के बाद बॉलीवुड के कई अन्य व्यक्तियों पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगे। इस मामले को लेकर बॉलीवुड खेमा दो भागों में बाँटा नजर आया। अब समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि तनुश्री दत्ता विदेश लौटने की तैयारी में हैं।

हालही में ‘मिड डे’ को दिए गए एक इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने विदेश वापस जाने की बात कही। तनुश्री दत्ता ने कहा- मेरा भविष्य वहीं है, लेकिन मैं अगले साल जल्द ही वापसी करूंगी। मैं जब मुबंई आई थी मैंने नहीं सोचा था कि मैं यहां पांच महीने रूकूंगी।

bollywood,tanushree dutta,metoo,nana patekar,metoo movement

इसके साथ ही तनुश्री दत्ता ने ये भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि इंसाफ जरूर मिलेगा। मैं बिना किसी मदद के इस परेशानी के साथ 10 साल तक रही हूं। मेरे पास इसका कोई हल नहीं था। कानूनी प्रक्रिया मेरे आस-पास होने पर निर्भर नहीं है। अगर मुझे यहीं रहकर ही इस मामले को हमेशा आगे धकेलना है तो फिर कानून और उसे लागू करने वालों का क्या मतलब है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कौन से मुद्दे गर्म हैं और कौन से ठंडे मैं इसे ऐसे नहीं देखती। ऐसी चीजें क्रांति हैं। भविष्य में इसका असर जरूर दिखेगा। इसने एक ऐसा माहौल बनाया है जहां शोषण करने वालों को पता रहेगा कि अब वे बच नहीं सकते। उन्होंने कहा, ‘मैं जानती हूं मीटू से जुड़ी खबरें हर दिन फ्रंट पेज की खबर नहीं बन सकतीं। लेकिन यह वाकई आश्चर्यजनक था कि महिलाओं ने यौन शोषण करने वालों का खुलकर नाम लिया।’

गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था कि साल 2008 में ‘हॉर्न ओके प्लीज’ फिल्म के लिए एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के सामने सब हुआ लेकिन वह इसके खिलाफ कुछ नहीं बोले। इस वाक्ये के बाद उनकी गाड़ी पर हमला भी हुआ था। फिलहाल मुंबई पुलिस तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर उत्पीडऩ मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने इस केस में एक्ट्रेस डेजी शाह से अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। दरअसल जिस गाने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ उस गाने को डेजी शाह गणेश आचार्य के साथ मिलकर कोरियोग्राफ कर रही थीं।

नाना पाटेकर को इन आरोपों के कारण साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल-4 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके साथ ही निर्देशक साजिद खान को इस फिल्म से बाहर किया गया, क्योंकि उनके ऊपर तीन महिलाओं ने यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम