न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पापा सैफ संग यूं मस्ती कर रहे है Taimur Ali Khan, बिना टीशर्ट के यूं घूमते आए नजर... देखें Photos

20 दिसंबर को तैमूर का बर्थडे है और ऐसे में जन्मदिन के पहले ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 2:26:01

पापा सैफ संग यूं मस्ती कर रहे है Taimur Ali Khan, बिना टीशर्ट के यूं घूमते आए नजर... देखें Photos

बॉलीवुड में बरसों से खान तिकड़ी की लोकप्रियता चरम पर है। सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान को लेकर मीडिया में हर दिन कोई न कोई समाचार आता ही रहता है, जिसे बढ़े चाव से पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है। लेकिन अब इस खान तिकड़ी को बॉलीवुड के नए खान ‘तैमूर (Taimur)’ से जबरदस्त टकराव झेलना पड़ रहा है। बॉलीवुड का यह वर्तमान समय का सबसे सुप्रसिद्ध खान कोई और नहीं बल्कि सैफीना का लाडला बेटा ‘तैमूर’ है, जिसकी प्रतिदिन फोटोज इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर से जोड़ा हर समाचार उत्सुकता के साथ पढ़ा जाता है। हाल ही में दो वर्ष के हुए लाडले तैमूर ने इतनी ज्यादा ख्याति अर्जित कर ली है कि गुडिया बनाने वाली एक कम्पनी ने उनके नाम और शक्ल सूरत पर बनी डॉल को बाजार में उतार दिया। इस डॉल ‘तैमूर’ को लेकर ही उनकी बड़ी बहन सारा अली खान ने अपनी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ का प्रमोशन किया था। सबसे पहले यह डॉल उन्हें ही दी गई थी। वही 2 साल के हुए तैमूर अली खान अपना जन्मदिन साउथ अफ्रीका में मना रहे है। इसके लिए तैमूर को कंधे पर बैठाकर सैफ अली खान पत्नी करीना संग शनिवार को ही मुंबई से साउथ अफ्रीका के लिए निकल गए थे। 20 दिसंबर को तैमूर का बर्थडे है और ऐसे में जन्मदिन के पहले ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

bollywood,taimur ali khan,kareen kapoor,saif ali khan,south africa,taimur ali khan birthday celebration

IIFA ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट की है। IIFA द्वारा पोस्ट किए गए तस्वीरों में पहली फोटो तैमूर अली खान और करीना कपूर खान की है, जिसमें वह किसी समुद्र के किनारे बीच (Beach) पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। तैमूर इस फोटो में बिना टीशर्ट, शॉर्ट पैंट और रेड शूज में दिखाई दिए। वहीं मम्मी करीना कपूर ने काफ्तान ड्रेस पहना हुआ है। एक अन्य फोटो में सैफ अली खान और करीना कपूर लंच करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों फोटो के अलावा एक और भी तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें सैफ अली खान बेटे तैमूर को एक साइकिल में पीछे तैमूर को बैठाकर घुमा रहे हैं। इसमें बाप-बेटे की बॉडिंग काफी शानदार दिख रही है।

bollywood,taimur ali khan,kareen kapoor,saif ali khan,south africa,taimur ali khan birthday celebration

गौरतलब है कि सैफ और करीना ने साउथ अफ्रीका जाने से पहले ही अपने लाडले तैमूर का जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। 8 दिसंबर को तैमूर अली खान की प्री-बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे और स्‍टारकिड्स नजर आए थे। तैमूर ने मम्मी-पापा और दादी-नानी के साथ मिलकर अपना केक काटा था। शर्मिला टैगोर, बबिता, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, नताशा पूनावाला, करण कपूर समेत कई सेलेब्स मौजूद रहे। मालूम हो कि, तैमूर अपने जन्म के वक्त से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। जब उनका जन्म हुआ था।

bollywood,taimur ali khan,kareen kapoor,saif ali khan,south africa,taimur ali khan birthday celebration

वहीं तैमूर अली खान की बात करें तो छोटे नवाब की पॉपुलरिटी बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नही है। बताया जा रहा है कि फिल्मकार मधुर भंडारकर ने अपनी अगली फिल्म का नाम ‘तैमूर’ रजिस्टर करवाया है। उनकी इस फिल्म के बारे में अन्य कोई जानकारी बाहर नहीं आई है कि यह फिल्म किस विषय पर आधारित है। नाम से ऐसा महसूस हो रहा है कि मधुर भंडारकर कोई मुगलकालीन दस्तावेज पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें तैमूर नाम का कोई किरदार हो सकता है।

bollywood,taimur ali khan,kareen kapoor,saif ali khan,south africa,taimur ali khan birthday celebration

ज्ञातव्य है कि मधुर भंडारकर ने कुछ वर्ष पूर्व तैमूर की माँ करीना कपूर खान के साथ एक फिल्म ‘हीरोइन’ बनाई थी। इस फिल्म की मुख्य भूमिका पहले ऐश्वर्या राय निभाने वाली थी, लेकिन जैसे उन्हें इस बात का पता चला कि वे माँ बनने वाली हैं उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया और उसके बाद इस फिल्म के बोर्ड पर करीना कपूर खान आईं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल हो गई थी। अब देखने वाली बात यह है कि क्या सैफीना का लाडला अपने नाम से मधुर भंडारकर की नैय्या पार लगा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम