न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत को पसंद आया अंकिता का यह नया अवतार, लिखा- ' बेहद अच्छा दिख रहा है, मैं यह देखकर बहुत खुश हूं'

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे की पहली बॉलीवुड फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में उनके पहले लुक की सराहाना की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 10:04:07

सुशांत को पसंद आया अंकिता का यह नया अवतार, लिखा- ' बेहद अच्छा दिख रहा है, मैं यह देखकर बहुत खुश हूं'

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की रॉनी स्क्रूवाला और अभिषेक कपूर निर्देशित निर्मित फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ ने बॉक्स ऑफिस (Kedarnath Box office Collection) पर 50 करोड़ के आंकडे को पार करते हुए न सिर्फ अपनी लागत निकालने में सफलता प्राप्त की है, अपितु उसने मुनाफा कमाना भी शुरू कर दिया है। इस फिल्म की लागत प्रचार खर्च सहित 45 करोड़ आई है। रविवार को दसवें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.33 करोड़ का कारोबार करते हुए 50 करोड़ के आंकडे को पार किया। अब तब यह फिल्म 54.21 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। तकरीबन 45 करोड़ रुपये (प्रचार प्रसार सहित) की लागत से बनी ये फिल्म अब तक करीब 55 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से बटोर चुकी है। फिल्म 'केदारनाथ' को दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर सुशांत सिंह राजपूत बेहद खुश है। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म 'केदारनाथ' में सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें, गौरी कुंड से भगवान शिव के 2000 वर्ष पुराने मंदिर केदारनाथ तक की 14 किलोमीटर लंबी तीर्थयात्रा पर फिल्माई गई यह फिल्म सुशांत सिंह और सारा के किरदार क्रमश: मंसूर और मुक्कू की प्रेम-कहानी पर आधारित है।

bollywood,sushant singh rajput,ankita lokhande,manikarnika,kangana ranaut

पसंद आया अंकिता लोखंडे का नया अवतार

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे की पहली बॉलीवुड फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में उनके पहले लुक की सराहाना की है। दोनों छह वर्षों तक रिश्ते में रह चुके हैं। पिछले सप्ताह सुशांत ने उनकी पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "यह बेहद अच्छा दिख रहा है अंकिता। मैं यह देखकर बहुत खुश हूं। भगवान तुम्हें खूब सारी सफलता और खुशियां दें।" वहीं अंकिता ने प्रतिक्रिया दी, "शुक्रिया सुशांत। आपके लिए भी यही कामना करती हूं।" इस पर टिप्पणी करते हुए सुशांत ने रविवार को कहा, "मैंने तस्वीर देखी और मुझे सचमुच अच्छी लगी। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देना चाहता था, मैंने दी।" जब सुशांत से पूछा गया कि क्या वह हिंदी फिल्मों में शुरुआत के लिए अंकिता को व्यक्तिगत तौर पर बधाई देंगे? तो उन्होंने कहा, "मैं असल जिंदगी में जैसा हूं डिजिटल मंच पर भी वैसा ही हूं, इसलिए मैंने जो टिप्पणी पोस्ट की है, लोगों को दिखाने के लिए नहीं, बल्कि मैं उन्हें वाकई बधाई देना चाहता था और उन्होंने भी इसका जवाब दे दिया, तो मुझे नहीं लगता अब अलग से बातचीत की कोई जरूरत है।" सुशांत, तरुण मनसुखानी की 'ड्राइव' और अभिषेक चौबे की 'सोन चिरैया' में दिखेंगे।

bollywood,sushant singh rajput,ankita lokhande,manikarnika,kangana ranaut

आज आएगा फिल्म का ट्रेलर

बता दें, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। आगामी 25 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म का ट्रेलर मंगलवार (18 दिसम्बर) को जारी किया जाएगा। इस बात की घोषणा स्वयं फिल्म के निर्माता कमल जैन ने अपने हालिया दिए एक साक्षात्कार में की है। यह फिल्म आगामी वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है, जहाँ इसका मुकाबला इमरान हाशमी अभिनीत ‘चीट इंडिया’ से होगा। रानी लक्ष्मीबाई की कहानी पर आधारित इस फिल्म में कंगना रनौत ने लक्ष्मीबाई की भूमिका अभिनीत की है।

ज्ञातव्य है कि इस फिल्म का निर्देशक दक्षिण के सुप्रसिद्ध निर्देशक कृष द्वारा किया जा रहा था लेकिन कंगना रनौत की अत्यधिक दखलंदाजी और अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के चक्कर में कृष ने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था। इसके कंगना रनौत ने इस फिल्म की कमान संभाली। उन्होंने इस फिल्म के काफी हिस्से को दोबारा से फिल्माया। कंगना के निर्देशन की कमान संभाल का विरोध भी हुआ, जिसके चलते इस फिल्म से अभिनेता सोनू सूद भी बाहर हो गए थे। सोनू सूद के किरदार के लिए अभिनेता जीशान अय्यूब को लिया गया। सोनू सूद के हिस्से की समस्त शूटिंग को फिर से करना पड़ा। अब निर्माता कमल जैन ने कहा है कि फिल्म के निर्देशक के तौर पर कंगना रनौत का नाम ही जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल