न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर श्रॉफ के साथ ‘कालीचरण’, सुभाष घई की वापसी

गत 30 मार्च को प्रदर्शित हुई टाइगर श्रॉफ की बागी-2 की सफलता ने ख्यातनाम निर्देशक सुभाष घई को फिर से फिल्म निर्माण की ओर जाने को मजबूर कर दिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 1:46:35

टाइगर श्रॉफ के साथ ‘कालीचरण’, सुभाष घई की वापसी

गत 30 मार्च को प्रदर्शित हुई टाइगर श्रॉफ की बागी-2 की सफलता ने ख्यातनाम निर्देशक सुभाष घई को फिर से फिल्म निर्माण की ओर जाने को मजबूर कर दिया है। बॉलीवुड के गलियारों में कहा जा रहा है कि सुभाष घई 7 फरवरी 1976 को प्रदर्शित हुई अपनी पहली निर्देशकीय फिल्म ‘कालीचरण’ का रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। यह शत्रुघ्न सिन्हा की बतौर हीरो पहली फिल्म थी, जिसने 42 वर्ष पूर्व बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचाई थी। कहा जा रहा है कि सुभाष घई टाइगर श्रॉफ को ‘कालीचरण’ के रूप में देखना चाहते हैं।

सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा दोहरी भूमिका—कालीचरण और प्रभाकर—के रूप में नजर आए थे, जो अपराधी से पुलिसवाला बन कर बदमाशों के लिए मुसीबत बन जाता है। इस फिल्म की सफलता में कल्याणजी आनन्दजी के संगीतबद्ध गीतों ने अहम् भूमिका निभाई थी। एन.एन. सिप्पी द्वारा निर्मित इस फिल्म को तेलुगु में कैदी कालीदासू , कन्नड़ में कलिंगा, तमिल में संगिली और मलयालम में पथमुद्द्यम के नाम से भी बनाया गया था।

bollywood,sughash gahi,kalicharan,tiger shroff,kalicharan remake

खबरचियों के अनुसार सुभाष घई इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रोहित शेट्टी को सौंपना चाहते हैं। इससे पूर्व भी रोहित शेट्टी ने सुभाष घई की ‘राम लखन’ का रीमेक बनाने की घोषणा की थी लेकिन वह सफल नहीं हो पायी। हालांकि सुभाष घई का कहना है कि रोहित शेट्टी से मुलाकात नहीं हुई है और सुना है वो अगले दो वर्षों तक अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। अगर रोहित इसका निर्देशन करें तो खुशी की बात है, चूंकि वो व्यस्त हैं इसलिए कोई दूसरा निर्देशक ढूंढऩा पड़ेगा जो ‘कालीचरण’ के साथ इंसाफ कर सके।

नायक के तौर पर टाइगर श्रॉफ के नाम की चर्चाएँ आम हो रही हैं। हालांकि अभी तक सुभाष घई ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्होंने इस बात के संकेत जरूर दिए हैं कि ‘कालीचरण’ के रूप में दर्शक टाइगर श्रॉफ को देख सकते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि टाइगर श्रॉफ के पिता को बतौर ‘हीरो’ प्रस्तुत करने वाले सुभाष घई उनके पुत्र को किस अंदाज और रूप में परदे पर उतारते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल