न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के खिलाफ फूटा बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा, ट्वीट कर जताया विरोध

पुलिस ने पेड़ कटाई का विरोध कर रहे लगभग 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आरे कॉलोनी की तरफ आने वाले सभी रास्तों को भी बंद कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Oct 2019 1:45:19

मुंबई : आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के खिलाफ फूटा बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा, ट्वीट कर जताया विरोध

शुक्रवार की सुबह बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड बनाने के लिए 2700 पेड़ों को काटे जाने के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करने के बाद शुक्रवार रात 8 बजे से ही पेड़ों को काटना शुरू कर दिया गया है। जैसे ही पेड़ों की कटाई का काम शुरू हुआ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने पेड़ कटाई का विरोध कर रहे लगभग 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आरे कॉलोनी की तरफ आने वाले सभी रास्तों को भी बंद कर दिया है। इसके साथ ही आरे कॉलोनी के आसपास के इलाके में धारा 144 (Section 144) लगा दी गई है। देश की आर्थिक राजधानी के 'ग्रीन लंग' की कटाई की खबर फैलते ही बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी वहां पहुंच गए और और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। कुछ लोग प्रस्तावित मेट्रो डिपो स्थल में भी घुस गए, जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा भी फूटा है।

aarey forest,Bollywood stars,shraddha kapoor,mumbai,farhan akhtar,diya mirza,bollywood news,entertainment

आशिकी 2 फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। श्रद्धा ने सड़कों पर इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया था। इसके अलावा ट्विटर पर भी वह आरे से पेड़ काटने के फैसले का विरोध करती रही हैं। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि मेट्रो के लिए आरे कालोनी में करीब 2700 पेड़ काटे जा रहे हैं।

aarey forest,Bollywood stars,shraddha kapoor,mumbai,farhan akhtar,diya mirza,bollywood news,entertainment

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने भी इसका विरोध करते हुए वीडियो शेयर किया है। दीया मिर्जा वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, क्या यह अवैध नहीं है? आरे में यह हो रहा है क्यों? कैसे? दीया मिर्जा ने अपने ट्वीट में बीएमसी, विशाल डडलानी, आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को टैग किया है।

aarey forest,Bollywood stars,shraddha kapoor,mumbai,farhan akhtar,diya mirza,bollywood news,entertainment

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने भी इस फैसले का विरोध किया है। स्वरा ने ट्वीट किया- और ये शुरू हो गया। आरे जंगल नष्ट हो रहे हैं।

वहीं बॉलीवुड फिल्म मेकर ओनिर ने भी लिखा, अंधेरे में हमारे पेड़ों पर कुल्हाड़ी गिर रही है। RIP आरे फोरेस्ट। हम तुम्हें नहीं बचा पाए। मेरा दिल यह जानने के लिए टूट जाता है कि सुबह तक कई खड़े पेड़ मानव लालच में पड़ गए होंगे।

aarey forest,Bollywood stars,shraddha kapoor,mumbai,farhan akhtar,diya mirza,bollywood news,entertainment

फरहान अख्तर ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- रात में पेड़ों को काटना एक दयनीय प्रयास है। जो ऐसा कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं, वो भी जानते हैं कि ये गलत है। फरहान ने इसके साथ ही #Aarey #GreenIsGold #Mumbai जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया।

aarey forest,Bollywood stars,shraddha kapoor,mumbai,farhan akhtar,diya mirza,bollywood news,entertainment

दरअसल मुंबई के आरे क्षेत्र में एक मेट्रो कार शेड बनना है। इस मेट्रो कार शेड को बनाने में लगभग 2700 पेड़ काटे जाने है। वही प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन पेड़ों की कटाई गैरकानूनी है, क्योंकि इसमें प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। उनका दावा है कि पेड़ों की कटाई का आदेश आने के 15 दिन बाद इन्हें काटा जा सकता है। हालांकि मुंबई मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक अश्विनी भिड़े ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि '15 दिन के नोटिस की बात पूरी तरह झूठी है। यह बिल्कुल आधारहीन है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन