न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्टूबर : 15 मिनट में फाइनल हो गए थे वरुण धवन

शूजित सरकार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे उन्होंने ‘अक्टूबर’ के लिए वरुण धवन को फाइनल किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 5:05:58

अक्टूबर : 15 मिनट में फाइनल हो गए थे वरुण धवन

शूजित सरकार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे उन्होंने ‘अक्टूबर’ के लिए वरुण धवन को फाइनल किया। बकौल शूजित, वरुण उनसे मिलने के लिए ऑफिस में आए और 15 मिनट के बाद चले गए। वरुण के जाने के बाद उन्होंने फिल्म के राइटर और प्रोड्यूसर को बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म में डैन के किरदार के लिए वरुण को फाइनल कर लिया है। वरुण धवन भी फिल्म के प्लॉट को सुनकर खासे उत्साहित थे।

गौरतलब है कि इस शुक्रवार को शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ रिलीज हो रही है। शूजित इससे पहले ‘यहां’, ‘मद्रास कैफे’, ‘विक्की डोनर’, ‘पिंक’ और ‘पीकू’ जैसी फिल्मों का निर्माण व निर्देशन कर चुके हैं। शूजित की फिल्मों की खासियत उनका कथानक होता है, जिसके हिसाब से वे अपने किरदारों का चयन करते हैं। शूजित ने एक इंटरव्यू में कहा भी है कि जब तक उन्हें उनकी स्क्रिप्ट के हिसाब से कैरेक्टर नहीं मिलता, तब तक वह अपनी खोज जारी रखते हैं। यही वजह है कि शूजित की फिल्मों में अभिनय का स्तर भी अलग ही नजर आता है। फिर चाहे आप उनकी डेब्यू फिल्म ‘यहां’ को लें या फिर जॉन अब्राहम द्वारा निर्मित व अभिनीत ‘मद्रास कैफे’ हो या दो वर्ष पूर्व आई ‘पिंक’ को ही देख लीजिए। इन सभी फिल्मों में सितारों ने कमाल की अदाकारी की है। विशेष रूप से जिम्मी शेरगिल, मिनिषा लांबा, जॉन अब्राहम और तापसी पन्नू ने इन फिल्मों में कमाल की अदाकारी की है। इसी के चलते उनसे एक बार फिर दर्शकों को प्यारी सी कहानी की उम्मीद है।

bollywood,soojit sircars,varun dhawan,october,october movie,october films,download october

‘अक्टूबर’ की बेसिक स्टोरी लाइन 2013 में आए अमेरिकन ड्रामा ‘हर’ से प्रेरित बताई जा रही है। ‘हर’ फिल्म को बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था। ये फिल्म एक अकेले रहने वाले तनावग्रस्त शख्स की कहानी कहती है, जिसे आर्टिफीशियल इंटलीजेंस से प्यार हो जाता है। अब वरुण धवन की ‘अक्टूबर’ के ट्रेलर से इसी बात का अहसास हो जाता है। हालांकि ‘हर’ की स्टोरी लाइन ‘अक्टूबर’ के बैक ग्राउण्ड में रखी गई है।

bollywood,soojit sircars,varun dhawan,october,october movie,october films,download october

डैन (वरुण धवन) जो कि एक होटल मैनेजमेंट का स्टूडेंट है उसे अपने ही होटल में काम करने वाली लडक़ी से प्यार हो जाता है। वह अपने सहकर्मियों से पूछता है कि क्या वह मेरे बारे में बात करती है ओर एक दिन फिर फिल्म की नायिका अस्पताल पहुंच जाती है। अब डैन जिसकी कभी नायिका से बात भी नहीं हुई है, उसका ख्याल रखने लगता है। कहने का तात्पर्य यह है कि शूजित सरकार एक बार फिर से सशक्त कथानक के साथ बॉक्स ऑफिस पर हाजिर हो रहे हैं, जिसके जरिये वे दर्शकों को प्रेम का अर्थ समझाने आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक