न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बदला सोनम कपूर ने सरनेम, बनीं 'सोनम कपूर आहूजा'

अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी मंगलवार को आनंद आहूजा से मुंबई के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 May 2018 7:23:55

शादी के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बदला सोनम कपूर ने सरनेम, बनीं 'सोनम कपूर आहूजा'

अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी मंगलवार को आनंद आहूजा से मुंबई के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई। एक्ट्रेस की शादी की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और विडियो वायरल हो रहे हैं। शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर ने अपना सरनेम भी बदल लिया है। सोनम ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपना नाम 'सोनम कपूर' से 'सोनम कपूर आहूजा' कर लिया है। आपको बता दें कि सोनम की शादी का फंकशन उनकी मौसी कविता सिंह के बंगले में हुआ। जिसमें कुछ खास मेहमानों ने शिरकत की। इसके बाद मुंबई के द लीला होटल में रिसेप्शन हुआ। जिसमें परिवार के अलावा करीना कपूर, स्वरा भास्कर, जैकलीन फर्नांडीज, आमिर खान, रानी मुखर्जी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।

इससे पहले रविवार को सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। जबकि सोमवार की शाम को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। सोनम की शादी से संबंधित कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

शादी के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बदला सोनम कपूर ने सरनेम, बनीं 'सोनम कपूर आहूजा'

मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहने सोनम कपूर की तस्वीर

शादी के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा की पहली तस्वीर सामने आई हैं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में लाल चूड़ा पहने सोनम कपूर बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रही हैं। विदाई से पहले न्यूलीवेड कपल सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने केक काटकर अपनी नई जिंदगी के सफर की शुरुआत का जश्न मनाया। शादी की रस्में पूरी होते ही सोनम कपूर ने भारी-भरकम कपड़े चेंज कर लिए। पीच रंग का उनका यह लहंगा भी खूबसूरत लग रहा है। लेकिन आनंद उसी शेरवानी में नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की वेडिंग केक भी बेहद खूबसूरत है। केक पर एक कपल बना हुआ है। केक देखकर लग रहा है कि एक पत्नी अपने पति को घसीटकर ले जा रही है, जो बास्केटबॉल खेल रहा था। वहीं, केक पर गेंदा का फूल भी नजर आ रहा है। बता दें कि सोनम कपूर की फिल्म 'दिल्ली 6' में एक गाना है जिसमें ससुराल को गेंदा फूल की तरह बताया गया है। सोनम कपूर आनंद आहूजा को प्यार से 'बाबू' कहकर पुकारती हैं। जयमाल के दौरान भी वह उन्हें इसी नाम से पुकार रही थीं, तभी उनकी मां सुनीता कपूर ने सोनम को टोकते हुए कहा,'बाबू नहीं आप कहो।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज