न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुझे दो नायकों वाली फिल्म से परहेज नहीं, पहले भी कीं हैं: रणवीर

आगामी शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर ‘सिम्बा (Simmba)’ को लेकर कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करते हुए वर्ष का अन्त करेगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 20 Dec 2018 6:43:04

मुझे दो नायकों वाली फिल्म से परहेज नहीं, पहले भी कीं हैं: रणवीर

आगामी शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर ‘सिम्बा (Simmba)’ को लेकर कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करते हुए वर्ष का अन्त करेगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सिम्बा’ 28 दिसम्बर को क्रिसमस वीक के दौरान प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म की ओपनिंग को लेकर कहा जा रहा है यह इस वर्ष अन्तिम बड़ी ओपनर फिल्म बनने के साथ बॉक्स ऑफिस पर कम से कम पहले दिन 35 करोड़ का कारोबार करेगी।

रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह इन दिनों लगातार मीडिया के सम्पर्क में हैं। मीडिया के कारण ही ‘सिम्बा’ को जबरदस्त हाइप मिली है और उनका यह किरदार उनके करियर में पहली बार ‘लार्जन दैन लाइफ’ हो गया है। इस किरदार को दर्शक उसी तरह से याद रखेंगे जिस तरह से सलमान खान को ‘दबंग’ के लिए याद किया जाता है। हालांकि इसी वर्ष आई ‘पद्मावत’ में उन्होंने लार्जन दैन लाइफ किरदार अलाउद्दीन खिलजी निभाया है।

हाल ही में एक प्रेस मीटिंग में रणवीर सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या वे दो हीरो वाली फिल्म करना पसन्द करेंगे। रणवीर ने कहा कि, ‘‘उन्हें लगता है कि उन्होंने ऐसा कई फिल्मों में किया है। उन्होंने ‘गुंडे’ दो हीरो वाली फिल्म की है। ‘दिल धडक़ने दो’ में तो बहुत बड़ी कास्टिंग थी। वहीं ‘83’ और मेरी आने वाली ‘तख्त’ में भी मैं बड़ी स्टारकास्ट के साथ ही काम कर रहा हूं। इसके आगे वे कहते हैं कि ‘पद्मावत’ भी दो हीरो वाली फिल्म है। इस मामले में मेरा ट्रैक रिकॉर्ड अलग रहा है।

bollywood,simmba,ranveer singh,rohit shetty,karan johar

वह अपने बारे में कहते हैं कि मुझमें किसी भी तरह की इनसिक्योरिटी नहीं है। उन्हें बस अच्छी कहानियों का लालच है। ऐसे में उन्हें किसी भी दूसरे आर्टिस्ट से कॉलेब्रोरेट करने का मौका मिले तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है। मेरे विचार से कहानी सबसे बड़ी होती है। चूंकि आप हाल की सफल फिल्मों का दौर देखें तो जिन फिल्मों में कंटेंट है वे फिल्में कामयाब रही हैं। फिल्म कितनी बड़ी है, इसके कोई मायने नहीं हैं। मायने रखता है कि फिल्म की कहानी क्या है। यह बेहतरीन दौर है कि जब अच्छी कहानी आये और अगर दो स्टार्स को साथ काम करना पड़े तो करना चाहिए। आने वाले समय में फिर से मल्टीस्टारर फिल्मों का दौर आ सकता है।’’

वैसे गौर किया जाए तो दो सितारों को लेकर इन दिनों भी फिल्मों का निर्माण हो रहा है और वे सफल भी हो रही हैं। गत वर्ष ऐसी ही एक फिल्म आई थी, ‘बरेली की बर्फी’ जिसमें आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव एक साथ नजर आए थे। अश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता प्राप्त की थी। इसके अतिरिक्त अनिल कपूर, राजकुमार राव अभिनीत एक फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ था, जिसमें इन दोनों सितारों को बराबर का स्क्रीन्स स्पेस मिला था। ऐसे में यह कहना कि अब मल्टीस्टारर फिल्मों का दौर नहीं है, पूरी तरह से गलत है। हाँ अब यह कहा जा सकता है कि सितारों ने अपनी लोकप्रियता इतनी बढ़ा ली है कि उन्हें अपने साथ किसी अन्य नायक की आवश्यकता ही नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम