न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिकीनी पहनने और बोल्ड सीन करने को लेकर सारा अली खान ने दिया बेबाक बयान

अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों में चल रहे हैं। सारा की डेब्‍यू फिल्‍म ‘केदारनाथ’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 1:26:25

बिकीनी पहनने और बोल्ड सीन करने को लेकर सारा अली खान ने दिया बेबाक बयान

अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) के सितारे इन दिनों बुलंदियों में चल रहे हैं। सारा की डेब्‍यू फिल्‍म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ ने बॉक्स ऑफिस (Kedarnath Box office Collection) पर 50 करोड़ के आंकडे को पार करते हुए न सिर्फ अपनी लागत निकालने में सफलता प्राप्त की है, अपितु उसने मुनाफा कमाना भी शुरू कर दिया है। इस फिल्म की लागत प्रचार खर्च सहित 45 करोड़ आई है। रविवार को दसवें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.33 करोड़ का कारोबार करते हुए 50 करोड़ के आंकडे को पार किया। अब तब यह फिल्म 54.21 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। तकरीबन 45 करोड़ रुपये (प्रचार प्रसार सहित) की लागत से बनी ये फिल्म अब तक करीब 55 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से बटोर चुकी है। सारा अली खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म सिम्बा के प्रमोशन में व्यस्त है. बॉक्स ऑफिस का आकलन है कि यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब होगी। एक माह पूर्व से ज्यादा पहले इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने इंटरनेट की दुनिया में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की थी। और अब इसके जारी हुए दो गीतों ने जबरदस्त धूम मचा दी है।

bollywood,simmba,sara ali khan,bikini,kissing scene,ranveer singh,kedarnath,sushant singh rajput

हाल ही में फिल्म सिम्बा के प्रमोशनल इंटरव्‍यू के दौरान सारा अली खान ने आने वाले दिनों में अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन, किसिंग सीन और बिकीनी पहनने को लेकर अपने विचार रखें। एनबीटी को दिए अपने हालिया इंटरव्‍यू में सारा ने फिल्‍मों मे इंटीमेट सीन, किसिंग सीन और बिकीनी पहनने को लेकर खुलासा करते हुए कहा "मुझे ऐसा लगता है कि मैं अभी भी बहुत ज्यादा नई हूं। अब तक दो फिल्में जरूर पूरी कर ली हैं मैंने, लेकिन सच्चाई यही है कि मैं नई हूं। मेरे पास काम का कोई तजुर्बा नहीं है, न ही कोई तकनीक है, जिससे मैं कोई फैसला कर सकूं। मेरे पास किसी फैसले के लिए आज भी वही चीज है, जो पहली फिल्म के चुनाव के दौरान थी और वह चीज है कन्विक्शन। अगर आप मुझे किसी भी चीज के बारे में कन्विंस कर सकते हो, फिर चाहे वह आपकी फिल्म की कहानी हो या कुछ भी हो, तो मैं उसी कन्विक्शन पर काम करती हूं। कहने का मतलब है, मैंने कोई फैसला नहीं किया है कि मैं यह करूंगी और यह नहीं करूंगी। बस इतना जरूर जानती हूं कि यदि मैं किसी चीज के बारे में कन्विंस नहीं हूं तो वह काम करना मेरे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल है।"

इंटरव्यू के दौरान जब सारा से पूछा कि अगर किसी कहानी से आप कन्विंस होंगी तो बिकीनी पहनने में नहीं हिचकिचाएंगी तो इस जवाब देते हुए उन्होंने कहा अगर आप मुझसे यही सुनना चाहते हैं तो मैं कहूंगी मुझे सचमुच पता नहीं है। मुझे लगता है हर चीज उतनी ही उचित है, जितनी जरूरत होती है, ऐसा मुझे लगता है। मैं अभी ऐक्टर से ज्यादा दर्शक हूं बहुत सी फिल्में देखती आई हूं, जो चीज हमें बहुत जारिंग लगती है, वही बहुत खूबसूरत भी लगती है, ऐसा रियल लाइफ में भी होता है। खबरों की मानें तो अमृता सिंह नहीं चाहती कि सारा फिल्मों में बिकीनी पहनें। उनका मानना है सारा को बिकीनी पहनकर नहीं बल्कि ऐक्टिंग से अपनी पहचान बनानी चाहिए।

bollywood,simmba,sara ali khan,bikini,kissing scene,ranveer singh,kedarnath,sushant singh rajput

बता दें कि सारा अली खान और रणवीर सिंह स्टारर 'सिम्बा' 28 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अली खान और सोनू सूद मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ जाधव और आशुतोष राणा भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम