न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्पेंस और हॉरर के साथ श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का टीजर रिलीज

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री' का टीजर सामने आया है। जो देखने में काफी डरावना लगता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jun 2018 12:04:51

सस्पेंस और हॉरर के साथ श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का टीजर रिलीज

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री' का टीजर सामने आया है। जो देखने में काफी डरावना लगता है। टीजर में फिल्म के हॉरर को दिखाने की कोशिश की गई है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर दोनों ही स्टार्स ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस टीजर को देखकर इसके लिए सस्पेंस और बढ़ गया है और अब फैन्स इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

बुधवार को राजकुमार राव ने अपनी नई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' का टीजर जारी किया। वीडियो में एक साये के डर से हर घर के बाहर लिखा है, "ओ स्त्री कल आना।" इसे साझा करते हुए राजकुमार राव ने लिखा, "स्त्री के बारे में ज्यादा नहीं जानता हूं, बस सब कहते हैं आ रही है वो।"

फिल्म के इस छोटे से क्लिप में एक वीरान गांव दिखाया जाता है जहां कोई इंसान नहीं दिख रहा है। कैमरा एक-एक करके गलियों से होता हुआ आगे बढ़ता है। इस गांव के घर की दीवालों पर लिखा है, 'ओ स्त्री, कल आना।' क्लिप के अंत में फांसी पर लटकी हुई एक स्री और उसकी परछाईं दिखाई देती है जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती है।

यह पहला मौका है जब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर एक-साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। बता दें, श्रद्धा इन दिनों सानिया नेहवाल की जिंदगी पर बन रही बायोपिक फिल्म और शाहिद कपूर के साथ 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं, राजकुमार राव एक्ट्रेस कंगना रनोट के साथ 'मेंटल' और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ 'फन्ने खां' में दिखाई देंगे। मंगलवार को ही राजकुमार राव की फिल्म '5 वेडिंग्स' का ट्रैलर भी रिलीज हुआ था। इस फिल्म में राजकुमार और नरगिस फाखरी की जोड़ी दिखाई दे रही है।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक