न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘वो कौन थी’: अक्षय नहीं यह कपूर निभा सकता हैं मनोज कुमार की भूमिका

मनोज कुमार के किरदार के लिए शाहिद कपूर को फाइनल किया गया है। हालांकि पहले इस किरदार के लिए अक्षय कुमार का नाम सामने आ रहा था।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 17 Mar 2018 2:08:43

‘वो कौन थी’: अक्षय नहीं यह कपूर निभा सकता हैं मनोज कुमार की भूमिका

बॉलीवुड में इन दिनों बड़ी तेजी से उभर रहे क्रिआर्ज एन्टरटेनमेंट ने 60 के दशक की कुछ बेहतरीन फिल्मों के रीमेक अधिकार प्राप्त करके उन्हें फिर से बनाने का कार्य शुरू किया है। इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर ‘फन्ने खाँ’ बनाने में व्यस्त यह स्टूडियो जहाँ नरगिस दत्त की क्लासिक फिल्म ‘रात और दिन’ का रीमेक बनाने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी ओर यह स्टूडियो 1964 की बेहतरीन फिल्म ‘वो कौन थी’ का रीमेक बनाने जा रहा है। इस फिल्म के रीमेक अधिकार उन्होंने गत दिनों निर्माता एन.एन.सिप्पी से खरीद लिए हैं।

यह फिल्म अपने बेहतरीन गीत संगीत के लिए आज भी दर्शकों की यादों में ताजा है। मदन मोहन द्वारा संगीतबद्ध इसके दो गीतों—‘नैना बरसे रिमझिम रिमझिम’ और ‘लग जा गले से फिर ये हसीं रात हो न हो शायद फिर इस जन्म में मुलाकात हो न हो’ को सुनते हुए उस दौर में खो जाता है। इन दोनों गानों को लता मंगेशकर ने गाया था।

bollywood,shahid kapoor,manoj kumar,woh kaun thi

वो कौन थी’ में मनोज कुमार और साधना का बेहतरीन अभिनय देखने को मिला था। इसमें साधना ने दोहरी भूमिका निभाई थी। क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन कपूर इसका रीमेक बनाने जा रहे हैं, जो मनोज कुमार को समर्पित होगा। खबर है कि मनोज कुमार के किरदार के लिए शाहिद कपूर को फाइनल किया गया है। हालांकि पहले इस किरदार के लिए अक्षय कुमार का नाम सामने आ रहा था।

प्रेरणा ने कहा, हमने रीमेक के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं, साथ ही इन गीतों के अधिकार भी प्राप्त कर लिए हैं। हम गीत के बारे में सोच रहे हैं। ये दोनों गीत ‘वो कौन थी’ की रीढ़ है। फिल्म के इन दोनों गीतों के बिना कल्पना नहीं की जा सकती है।

इस फिल्म में मनोज कुमार का किरदार काफी प्रभावी था। अब सवाल ये है कि इस फिल्म में मनोज कुमार की जगह कौन लेगा। मिड डे के हवाले से खबर है कि अभिनेता शाहिद कपूर इसमें मनोज कुमार की जगह ले सकते हैं। शाहिद कपूर इस वक्त भी क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग कर रहे हैं।

bollywood,shahid kapoor,manoj kumar,woh kaun thi

नायिका की भूमिका के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम की चर्चा चल रही है। वे इन दिनों क्रिआर्ज की तीन फिल्मों फन्ने खाँ, रात और दिन और जैसमीन के लिए अनुबंधित हैं। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड के गलियारों में इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण के नाम की भी चर्चा हो रही है।

1964 में आई यह फिल्म साइकलॉजिकल थ्रिलर है जिसके निर्देशक राज खोसला और प्रोड्यूसर एनएन सिप्पी थे। इस फिल्म की कथा पटकथा ध्रुवा चटर्जी ने लिखी थी। हालांकि क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा ने कहा है कि फिल्म की कास्टिंग का काम किया जा रहा है, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी अगर ऐसा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह