न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म की रिलीज़ डेट हुई फाइनल, इस साउथ फिल्म की होगी रीमेक

फिल्म के ऐलान के बाद शाहिद कपूर के फैंस इसकी रिलीज तारीख का इंतजार करने लगे थे, जिसका ऐलान कुछ देर पहले ही हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Jul 2018 7:42:36

एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म की रिलीज़ डेट हुई फाइनल, इस साउथ फिल्म की होगी रीमेक

साउथ की फिल्मों का हिंदी रीमेक बॉलीवुड में सालों से होता आ रहा है। कुछ समय पहले ही इस बाद का आधिकारिक ऐलान हुआ था कि ‘अर्जुन रेड्डी’ रीमेक में शाहिद कपूर दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर शाहिद कपूर के साथ-साथ कुछ अभिनेताओं के नाम सामने आ रहे थे लेकिन आखिर में शाहिद के हाथ ही यह फिल्म आई। फिल्म के ऐलान के बाद शाहिद कपूर के फैंस इसकी रिलीज तारीख का इंतजार करने लगे थे, जिसका ऐलान कुछ देर पहले ही हुआ है। अर्जुन रेड्डी की रीमेक अगले साल 21 जून को रिलीज होगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म को संदीप वंगा डायरेक्ट कर रहे हैं। भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार और अश्विन वर्डे इस फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी।

आपको बता दें जब शाहिद कपूर ‘पद्मावत’ की रिलीज के समय मीडिया से मिले थे तो उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया था कि, ‘अभी मैं इस फिल्म के बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं लेकिन अगर मैं इससे जुड़ूंगा तो मुझे बहुत खुशी होगी।’ हालांकि कुछ समय के बाद उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करके लोगों को खुशखबरी दी थी और लिखा था कि ‘अर्जुन रेड्डी की टीम रेडी है।’

bollywood,shahid kapoor,arjun reddy

‘अर्जुन रेड्डी’ में काम करने वाले विजय ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया है कि वो अपनी फिल्म का हिन्दी रीमेक देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। विजय के अनुसार, ‘मैं अपनी फिल्म का रीमेक देखने के लिए काफी उत्साहित हूं। मुझे देखना है कि शाहिद इस फिल्म के साथ क्या नया करेंगे। इससे मुझे भी सीखने का मौका मिलेगा।’

अर्जुन रेड्डी एक लड़के की कहानी है जो एक लड़की से बहुत प्यार करता है लेकिन उस लड़की की ज़बर्दस्ती शादी करा दी जाती है। इसके बाद लड़का खुद को संभाल नहीं पाता और शराब में डुबो देता है। यह एक रोमांटिक- ड्रामा है। इस समय शाहिद कपूर फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के की शूटिंग मे व्यस्त चल रहे है।

बता दें ‘अर्जुन रेड्डी’ रीमेक के साथ-साथ शाहिद कपूर ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ नाम की फिल्म का भी हिस्सा हैं। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम दिखाई देंगी। फिल्म को श्रीनारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है, जो अक्की के साथ ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ बना चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक