शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड में जोर-शोर से चल रही है। शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर एक बार फिर से एक साथ इस फिल्म में नजर आएंगे। यह दोनों इससे पहले 'हैदर' फिल्म में दिखाई दिए थे।
शूटिंग के दौरान एक बहुत ही दिलचस्प वाकया हुआ। 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग उत्तराखंड के टिहरी में चल रही थी, लेकिन बत्ती गुल होने की वजह से शूटिंग को बीच में रोकना पड़ा था। शाहिद कपूर की ये फिल्म बिजली चोरी के इर्द-गिर्द घूमती है। बिजली गुल होने की वजह से शूटिंग को कई घंटे तक रोकना पड़ा और बिजली के आने का इंतजार किया गया। जनरेटर का इंतजाम कर लिया गया था, लेकिन तब तक काफी समय गुजर चुका था।
बत्ती गुल होने की वजह से शूटिंग काफी समय तक रूकी रही और इस दौरान टीम के सदस्य स्थानीय लोगों से बात करते रहे और पावर कट के बारे में उनसे बातचीत की। सूत्र बताते हैं, "स्थानीय लोगों से बातचीत और इस तरह की घटनाओं से मिल रहे इनपुट से कहानी में कई और भी कई चीजें लाई जा सकती हैं।" 'बत्ती गुल मीटर चालू' का मुहूर्त क्लैप उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया था। फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं, "फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा एक और एक्टर है क्योंकि शाहिद, इस एक्टर और श्रद्धा कपूर के बीच लव ट्राइएंगल है। हालांकि, इस एक्टर का रोल शाहिद जितना बड़ा नहीं होगा। वैसे भी इस रोल के लिए किसी स्टार को नहीं बल्कि सधे हुए एक्टर का चयन किया गया है। फिल्म में यामी गौतम स्पेशल अपियरेंस में है। वह वकील के रोल में हैं जो शाहद के बिजली चोरी को रोकने की मुहिम में मदद करेगी।" फिल्म को श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।
Shorts see more
UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट
read more
- UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
- समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
- PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
ताजा खबरें
View More'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवालUPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगीGen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाबइराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्सकंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादादिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगेंरील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंगहिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह