न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘केजीएफ’ ओपनिंग कलेक्शन 15 करोड़, 30 से घटकर 22-25 के मध्य पहुंची ‘जीरो’, मुश्किलों में शाहरुख खान

कल बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा मुकाबला होने जा रहा है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 20 Dec 2018 6:05:52

‘केजीएफ’ ओपनिंग कलेक्शन 15 करोड़, 30 से घटकर 22-25 के मध्य पहुंची ‘जीरो’, मुश्किलों में शाहरुख खान

कल बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा मुकाबला होने जा रहा है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। यह मुकाबला है हिन्दी फिल्म ‘जीरो’ और मूल रूप से कन्नड़ में बनी और हिन्दी में डब की गई फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ के बीच। पिछले दो सप्ताह से ‘केजीएफ’ तब चर्चा में आई जब इसका ट्रेलर जारी किया गया। इसके ट्रेलर ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा किया। फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म कन्नड के साथ-साथ हिन्दी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा में 21 दिसम्बर को ही प्रदर्शित की जा रही है।

बॉक्स ऑफिस से प्राप्त हो रहे आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म के प्रति दर्शकों में उत्सुकता है। इस फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग के जरिये शाहरुख खान की जीरो को पीछे छोडऩे में कामयाबी प्राप्त कर ली है। वहीं मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों को उम्मीद है कि कन्नड अभिनेता यश की एक्शन पैक्ड फिल्म केजीएफ पहले दिन शाहरुख खान की ‘जीरो’ के ओपनिंग कलेक्शन में भारी सेंध लगाते हुए बॉक्स ऑफिस पर हिन्दी वर्जन के जरिये बड़ी ओपनिंग लेगी। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 15 से 20 करोड़ के मध्य के आंकड़े को छूएगी, जिससे शाहरुख खान की फिल्म की ओपनिंग जिसकी उम्मीद 30 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है वह घटकर 22-25 करोड़ के मध्य रह जाएगी।

इस फिल्म को लेकर दक्षिण भारतीय दर्शकों में जो उत्साह नजर आ रहा है वे बेमिसाल है। उत्तर भारत के सिनेमाघरों में भी इस फिल्म को बहुतायत स्क्रीन्स पर 21 दिसम्बर को ही प्रदर्शित किया जा रहा है। समाचारों में बताया जा रहा है कि अभिनेता यश की इस फिल्म को लगभग 2200 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की ‘जीरो’ की स्क्रीन्स की संख्या 4200 से घटकर 3800 स्क्रीन्स रह गई हैं। ‘केजीएफ’ से ‘जीरो’ को टिकट खिडक़ी पर जबरदस्त मुकाबला करना पड रहा है। हिन्दी भाषी क्षेत्र के दर्शक इसकी टिकटें बहुतायत में एडवांस बुक कर रहे हैं। युवा वर्ग में इस एक्शन फिल्म को लेकर बडा क्रेज नजर आ रहा है।

एक्शन से लबरेज ‘केजीएफ’ 70 के दशक पर आधारित एक ड्रामा फिल्म है। 85 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। ‘केजीएफ’ को पेश करने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एए फिल्म्स (अभिनेत्री रवीना टंडन के पति अनिल थडानी की कम्पनी) के साथ हाथ मिलाया है। इस कन्नड़ फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ पांच अलग-अलग भाषाओं में बनाया गया है। इसके साथ ही ‘केजीएफ’ को चीन और जापान में भी चीनी और जापानी भाषा में भी डब करके प्रदर्शित किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम