न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जीरो' - ओपनिंग वीकेंड में सिर्फ 60 करोड, अब क्या करेंगे 'किंग खान'

गत 21 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ इस वर्ष की बडे सितारों की असफल फिल्मों में शुमार होने जा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 24 Dec 2018 12:41:10

'जीरो' - ओपनिंग वीकेंड में सिर्फ 60 करोड, अब क्या करेंगे 'किंग खान'

गत 21 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ इस वर्ष की बडे सितारों की असफल फिल्मों में शुमार होने जा रही है। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर मात्र 60 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कमाई सलमान खान की रेस-3 और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के मुकाबले बहुत कम हैं। ऐसे में अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी 200 करोड की लागत को निकालने में सफल नहीं हो सकती है। फिल्म में शाहरुख खान का बौने व्यक्ति का किरदार ‘बऊआ सिंह’ दर्शकों को काफी भाया है और उनकी सभी ने सराहना की है लेकिन कमजोर पटकथा का असर फिल्म की सफलता पर दिखाई दे रहा है। इस बीच शाहरुख खान ने पहली बार अपनी फिल्म की रिलीज के बाद बयान दिया है।

किंग खान ने खलीज टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं वास्तव में उलझन में हूं- क्या मुझे ऐसा करना चाहिए जो लोग कहते हैं। मैंने इस बात पर कभी विश्वास नहीं किया है। पिछले 30 साल से मैं सुबह उठता हूं और मेरी पत्नी और सभी लोग जब मुझसे पूछते रहते हैं कि आपके पास इतना प्यार और खुशी कैसे आती है जिस काम को आप कर रहे हैं उसे लेकर। ये कभी पैसे और स्टारडम के लिए नहीं है। लेकिन लोग ऐसा नहीं मानते हैं। लोगों का अपना खुद का एक आंकलन है कि मुझे कैसे और क्यों एक फिल्म करनी चाहिए। वो जरूर पैसे कमाने या कमर्शियल सक्सेस के लिए काम करता होगा।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero first weekend collection,zero box office,zero box office report,katrina kaif,anushka sharma

इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि उन्हें ऐसी फिल्में करने के लिए कौन प्रेरित करता है जिसमें इतनी मेहनत होती है। इस बात के जवाब में शाहरुख खान का ये मजेदार जवाब जरूर ये साबित कर देता है कि आखिरकार वो सही मायने में फिल्म इंडस्ट्री के ‘बादशाह’ हैं। ‘जीरो’ में निभाया गया एक बौने का किरदार उनके लिए काफी मुश्किल था। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। वहीं, इसे और वास्तविक बनाने के लिए काफी भारी मात्रा में वीएफएक्स का भी सहारा लेना पडा था।

आनन्द एल.राय निर्देशित शाहरुख खान की ‘जीरो’ का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा था। ट्रेड विश्लेषकों द्वारा लगाए जा रहे तमाम प्रकार के कयासों को दर्शकों ने झूठा साबित करते हुए ‘जीरो’ को सिर्फ 20.14 करोड पर समेट दिया था। दूसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 18 करोड का कारोबार किया और तीसरे दिन रविवार को यह फिल्म सिर्फ 22 करोड के आंकडे को छूने में सफल हुई। कुल मिलाकर तीन दिन में इसने 60 करोड से ज्यादा का कारोबार किया जो शाहरुख खान के नाम पर एक सवालिया निशान खडा करता है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero first weekend collection,zero box office,zero box office report,katrina kaif,anushka sharma

पहले दिन की कमाई के मामले में साल की यह सबसे बडी फिल्म, दूसरी प्रदर्शित हो चुकी फिल्मों से पिछड गई है। जीरो 2018 की 5 बेस्ट ओपनिंग्स में भी शामिल नहीं हो सकी है। वहीं, शाहरुख खान ख़ुद अपना बेस्ट ओपनिंग का रिकॉर्ड नहीं तोड सके। इस वर्ष की सबसे बडी ओपनिंग अमिताभ बच्चन-आमिर खान स्टारर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के नाम है जिसने पहले दिन 52 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। हालांकि यह फिल्म भी निराशाजनक साबित हुई और महज 151 करोड का लाइफ टाइम कलेक्शन करके फ्लॉप रही।

21 दिसम्बर को देशभर में 4380 से अधिक स्क्रींस पर प्रदर्शित की गयी ‘जीरो’ साल 2018 की अहम और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल थी। ‘जीरो’ तीन दिन में सिर्फ 60 करोड जमा कर पायी है, जो फिल्म को लेकर शाहरुख की मेहनत और उम्मीदों के अनुरूप बिल्कुल नहीं है। ‘जीरो’ इस वर्ष की सर्वाधिक ओपनिंग लेने वाली दस फिल्मों में 9वें स्थान पर रही है। 10वें स्थान पर करीना कपूर खान की ‘वीरे दी वेडिंग’ रही है, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.72 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। यह पूरी तरह से नायिका प्रधान फिल्म थी, जिसमें करीना कपूर खान के साथ स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और तलसानिया थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम