न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर भारत में ‘जीरो’ पर भारी पड़ी ‘केजीएफ’, प्रशंसकों ने सराहा

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म के सामने फरहान अख्तर ने अपनी पहली कन्नड फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1 (KGF Chapter 1)’ को आज सिनेमाघरों में हिन्दी वर्जन के रूप में उतारा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 21 Dec 2018 6:13:09

उत्तर भारत में ‘जीरो’ पर भारी पड़ी ‘केजीएफ’, प्रशंसकों ने सराहा

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म के सामने फरहान अख्तर ने अपनी पहली कन्नड फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1 (KGF Chapter 1)’ को आज सिनेमाघरों में हिन्दी वर्जन के रूप में उतारा है। अपने ट्रेलर के बलबूते पर हिन्दी भाषी दर्शकों में गहरी पहचान बना चुकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सीमित सिनेमाघरों में सीमित स्क्रीन्स मिलने के बावजूद पहले दिन बेहतरीन कारोबार किया है। अब तक इस फिल्म को मिले रेस्पांस के आधार पर कहा जा रहा है कि यह पहले दिन 8-10 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

कन्नड़ सिनेमा के बड़े सितारों में शुमार यश की फिल्म को कन्नड़ सिनेमा के इतिहास की एक बड़ी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है। अभी फिल्म का पहला ही चैप्टर रिलीज हुआ है और दर्शक इसके दूसरे चैप्टर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। फिल्म में यश के परफॉर्मेंस की भी सराहना की जा रही है।

एक ट्वीटर यूजर ने फिल्म के बारे में लिखा- दूसरे चैप्टर के लिए स्टेज तैयार कर दिया गया है। फैंटास्टिक, यश अद्भुत थे। एक शख्स ने यश के बारे में लिखा- आज के बाद से मैं आपका बहुत बड़ा फैन बन गया हूं। फिल्म के लिए सभी को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। यश मैं तुमसे प्यार करता हूं भाई। आधी फिल्म देखने के बाद एक शख्स ने लिखा- केजीएफ के लिए इंटरवल। अभी तक कि कहानी काफी ग्रिपिंग है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,farhan akhtar,kgf,zero review,kgf review

एक ट्वीटर यूजर ने फिल्म को सीरीज के फॉर्म में उतारने की सलाह दी। उसने कहा कि जिस तरह से फिल्म का ताना बाना बुना गया है उसके हिसाब से फिल्म की कहानी को केजीएफ-2 में समेटना बहुत मुश्किल होगा। फिल्म में कई सारी परतें हैं। तमाम भिन्न किरदार शामिल हैं। साथ ही फिल्म में इतने सारे खलनायकों को देखना अद्भुत है।

बता दें कि फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। इसका निर्माण विजय किगंदुर ने किया है। फिल्म में यश के अलावा श्रिनिधी शेट्टी, रम्या कृष्णन और बाहुबली फेम नसार जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म में यश ने रॉकी का रोल प्ले किया है। हिन्दी में इसे फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी के एक्सेल एंटरनटेनमेंट और एए फिल्म्स ने लगभग 2000 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम