न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छठे दिन और लुढका ‘जीरो’, पूरी तरह से हुई असफल, एक नजर अब तक की कमाई पर

शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ पूरी तरह से असफल हो गई है। इस फिल्म को लेकर अब कमाई की उम्मीदें पूरी तरह से जीरो हो गई हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 28 Dec 2018 8:58:50

छठे दिन और लुढका ‘जीरो’, पूरी तरह से हुई असफल, एक नजर अब तक की कमाई पर

शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ पूरी तरह से असफल हो गई है। इस फिल्म को लेकर अब कमाई की उम्मीदें पूरी तरह से जीरो हो गई हैं। पिछले छह से बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई में आ रही लगातार गिरावट ने शाहरुख खान के करियर को लेकर सवाल खडा कर दिया है। मंगलवार को 11.75 करोड का कारोबार करने वाली यह फिल्म बुधवार को सिर्फ 4.50 करोड के आंकडे पर अटक गई।

साल 2018 बॉलीवुड के लिए बढिया रहा और दर्शकों ने विषय आधारित सिनेमा को सितारों से ऊपर रखा। दर्शकों की इस कसौटी पर सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ भी नहीं टिक पाई और इसे साउथ स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ से भी बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है। एक साथ रिलीज हुईं इन दोनों फिल्मों के छठे दिन के आंकड़े कुछ ऐसा ही हाल बयां कर रहे हैं। एक ओर जहां यश-श्रीनिधी स्टारर कन्नड़ भाषा की फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई में जुटी है तो दूसरी ओर किंग खान की फिल्म के पसीने छूट रहे हैं।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero box office report,zero box office collection,zero box office,katrina kaif,anushka sharma

शाहरुख खान की इस फिल्म को दर्शकों से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये फिल्म इस पर खरी नहीं उतर सकी और सिनेप्रेमियों ने इस फिल्म को बुरी तरह से नकार दिया है। फिल्म की रिलीज के बाद महज पहले हफ्ता में भी इसे कमाई के लिहाज से बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रग्ल करना पड रहा है। फिल्म के कारोबार में हालांकि पांचवे दिन कुछ उछाल दर्ज किया गया था लेकिन ये बढ़त क्रिसमस के त्योहार के चलते आई थी और इसके बाद ठीक अगले ही दिन फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत तक की कमाई देखी गई।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो छठे दिन फिल्म ने कुल 4.50 करोड रुपये की कमाई की। जबकि पांचवें दिन ये आंकडा 11.75 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने बीते 6 दिनों में अब तक कुल 80.35 करोड रुपये बटोरे हैं। फिल्म का बजट 200 करोड रुपये था। ऐसे में आने वाले दिनों में ये फिल्म इतना बढा अंतर तय कर पाएगी, यह नामुमकिन है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero box office report,zero box office collection,zero box office,katrina kaif,anushka sharma

जीरो के छह दिनों का कारोबार—

शुक्रवार—पहला दिन - 19.35 करोड रुपये
शनिवार—दूसरा दिन - 17 करोड रुपये
रविवार—तीसरा दिन - 18.25 करोड रुपये
सोमवार—चौथा दिन - 9.50 करोड रुपये
मंगलवार—पांचवाँ दिन - 11.73 करोड रुपये
बुधवार—छठा दिन - 4.50 करोड रुपये
कुल कमाई — 80.35 करोड रुपये

इस फिल्म के अब तक के कारोबार से यह तो साफ हो गया है कि यह फिल्म 100 करोड के आंकडे से कहीं नीचे रह जाएगी, क्योंकि कल शुक्रवार को रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसके चलते यह उम्मीद की जा सकती है दूसरे सप्ताह में शाहरुख खान की ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल 10 करोड का कारोबार करने में सफल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम