न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख के लिए नाक का सवाल बनी ‘जीरो’, क्या तीन दिन में कमा पाएंगे 100 करोड़

शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ उनके लिए नाक का सवाल बनती जा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 2:52:04

शाहरुख के लिए नाक का सवाल बनी ‘जीरो’, क्या तीन दिन में कमा पाएंगे 100 करोड़

शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ उनके लिए नाक का सवाल बनती जा रही है। इस फिल्म की सफलता-असफलता पर शाहरुख खान का करियर टिका हुआ है। यदि यह फिल्म सफल होती है तो इस बात की संभावना बनती है कि उन्हें एक बार फिर से अपने पुराने उन मित्रों का साथ मिलेगा जिनके साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्में दी हैं। इनमें सबसे प्रमुख हैं आदित्य चोपड़ा जिन्होंने शाहरुख खान को लेकर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मोहब्बतें’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी फिल्में दी हैं। और कहीं अगर ‘जीरो’ असफल होती है तो निश्चित रूप से शाहरुख खान की यह बतौर नायक अन्तिम फिल्म होगी। इस फिल्म की असफलता के बाद शाहरुख खान को गहन आत्ममंथन करना होगा कि वे नायक के रूप में एक प्रयास और करें या फिर अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की तरह अपने करियर को चरित्र भूमिकाओं की ओर ले जाएं।

इस चिंता के अतिरिक्त एक और बात उनके जेहन में है कि क्या उनकी यह फिल्म उनके समकक्ष सितारों आमिर, सलमान और स्वयं की फिल्मों के रिकॉर्ड को तोडऩे में कामयाब हो पाएगी। ‘जीरो’ के जरिये शाहरुख खान स्वयं को एक बार फिर से सिद्ध करने में तुले हैं कि वे बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के किंग हैं। यह सही है कि उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त नहीं की है लेकिन अभिनय में वे अब भी दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहते हैं।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero box office collection,thugs of hindostan,sanju,race 3

शाहरुख खान और बॉक्स ऑफिस की सोच यह है कि क्या ‘जीरो’ अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ के आँकड़े को छूने में सफल होगी जिस तरह से आमिर और सलमान खान की फिल्में अभी यह आंकड़ा छू रही हैं। एक वक्त था जब शाहरुख खान की फिल्में भी ऐसा कीर्तिमान रचती थीं। शुक्रवार से रविवार तक का अंतराल ओपनिंग वीकेंड कहलाता है। ओपनिंग वीकेंड की कमाई किसी फिल्म का भविष्य तय करती है। हालांकि कभी-कभी ऐसा में देखने में आता है कि प्रथम तीन में फिल्म औसत दर्जे की कमाई करती है लेकिन बाद में वह बॉक्स ऑफिस पर जादुई 100 करोड़ के आंकडे को छूने में सफल हो जाती है। इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसी फिल्मों—सोनू के टीटू की स्वीटी, राजी, बधाई हो—का प्रदर्शन हुआ जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero box office collection,thugs of hindostan,sanju,race 3

प्रदर्शन के प्रथम तीन दिन में 100 करोड़ के आंकडे को छूने वाली इस वर्ष की फिल्मों में सबसे आगे रही निर्देशक राजकुमार हिरानी की रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘संजू’। 29 जून को प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने 3 दिनों में 120.06 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 345.41 करोड़ रहा। यह रणबीर कपूर के 11 साल के करियर में पहली ऐसी फिल्म रही जिसने तीन दिन में 100 करोड़ के आंकड़े को छुआ। साथ ही पहली ऐसी फिल्म है जिसने इतना कारोबार किया है।

सलमान खान की रेस-3 और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान—दो और ऐसी फिल्में रहीं जिन्होंने प्रदर्शन के तीन दिन में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इनमें रेस-3 ने 106.47 करोड़ और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने 105 करोड़ का कारोबार किया था।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero box office collection,thugs of hindostan,sanju,race 3

शाहरुख खान को अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए जरूरी है कि उनकी यह फिल्म ‘जीरो’ शुक्रवार से रविवार के मध्य बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने में कामयाब हो जाए। वैसे पाठकों को बताते चलें कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड शाहरुख खान के नाम ही था। वर्ष 2014 में आई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने पहले दिन 45 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, जिसे आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने इस वर्ष 52 करोड़ के कारोबार के साथ पीछे छोड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम