न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निराशाजनक रही है ‘जीरो’ की एडवांस बुकिंग, दर्शकों का रूझान कम

आगामी शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही आनन्द एल राय निर्देशित और शाहरुख अभिनीत फिल्म ‘जीरो’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 17 Dec 2018 4:48:37

निराशाजनक रही है ‘जीरो’ की एडवांस बुकिंग, दर्शकों का रूझान कम

आगामी शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही आनन्द एल राय निर्देशित और शाहरुख अभिनीत फिल्म ‘जीरो’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एकल और मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म के लिए ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों स्तरों पर टिकटें अग्रिम बुक की जा रही हैं। लेकिन एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में कुछ खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है। इस बात का सबूत उस वक्त मिला जब यह समाचार लेखक स्वयं रविवार की शाम को जयपुर के सुप्रसिद्ध छविगृह राजमंदिर में इसकी अग्रिम बुकिंग कराने पहुँचा जहाँ टिकट खिडक़ी पर टिकट देने वाले ने इसकी एडवांस टिकट देने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि अभी तक किसी भी दर्शक ने ‘जीरो’ की टिकट अग्रिम में नहीं मांगी है। हालांकि बाद में उन्हें यह टिकट दे दी गई।

एडवांस बुकिंग की घोषणा स्वयं शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी। उन्होंने इस बारे में बड़े ही रोचक अंदाज में फैन्स को जानकारी दी। फिल्म के लिए टिकट बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। बुकिंग की शुरुआत शाहरुख ने अपने किरदार बउआ सिंह के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए की।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero advance booking,katrina kaif,anushka sharma

शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘भाई, बउआ सिंह सुबह से इसी सोच में हूं कि तुम्हें क्या गिफ्ट दूं! तुमने मेरे बर्थडे पर सभी को बउआ गिफ्ट किया था, तो तुम्हारे बर्थडे पर मेरी तरफ से जीरो के लिए बुकिंग ओपन होती है।’

इस ट्वीट पर बउआ सिंह ने भी रीट्वीट कर रिप्लाई किया, ‘सिंपल तो है खान साहब। आपके बर्थडे पर हमने बउआ सिंह गिफ्ट किया था। बउआ सिंह के बर्थडे पर आप शाहरुख खान गिफ्ट कर दो! इतनी दुआ कर दो हमारे लिए कि जितना प्यार दुनिया ने आपको दिया है बस उतना ही हमें भी मिल जाए।’

ज्ञातव्य है कि शाहरुख खान का जन्म दिन 2 नवंबर को आता है। इस दिन फिल्म ‘जीरो’ की टीम ने किरदार बउआ सिंह के किरदार का सोशल मीडिया अकाउंट शुरू किया था। इस किरदार को शाहरुख ही फिल्म में निभा रहे हैं। 21 दिसंबर को रिलीज हो रही ‘जीरो’ में शाहरुख एक बौने शख्स का किरदार निभा रहे हैं। हिन्दी सिनेमा में बौने के रूप में इससे पहले कमल हासन (अप्पू राजा) और अनुपम खेर (जानेमन) में नजर आ चुके हैं। फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल