न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक नजर शाहरुख खान की 10 सबसे बडी ओपनर फिल्मों पर...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जीरो (ZERO)’ भले ही पहले वीकेंड में धमाकेदार आंकड़े दर्ज कराने में नाकामयाब रही, इसके बावजूद इसने कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 26 Dec 2018 2:51:21

एक नजर शाहरुख खान की 10 सबसे बडी ओपनर फिल्मों पर...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जीरो (ZERO)’ भले ही पहले वीकेंड में धमाकेदार आंकड़े दर्ज कराने में नाकामयाब रही, इसके बावजूद इसने कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में 59.07 करोड रुपये की कमाई की है, जिसके दम पर इसने किंग खान की 5वीं सबसे बडी ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया। यदि शाहरुख खान के पूरे करियर पर एक नजर डाली जाये तो उनकी दस ऐसी फिल्में नजर आती हैं जिन्होंने अपने पहले वीकेंड में शानदार कमाई की है। आइये डालते हैं एक नजर उन दस फिल्मों पर, जिन्होंने शाहरुख खान के करियर को चमकाने में अपनी अहम् भूमिका निभाई है—

bollywood,Shah Rukh Khan,shah rukh khan movies

1. हैप्पी न्यू ईयर — कोरियोग्राफर से निर्देशक बनी फराह खान की यह शाहरुख खान के साथ दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म से पहले वे उनके साथ ‘मैं हूँ ना’ बना चुकी थीं। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ अब तक किंग खान की सबसे बडी ओपनर है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 108.86 करोड रुपये का कारोबार किया था।

2. चेन्नई एक्सप्रेस — शाहरुख खान के करियर की अन्तिम सुपर हिट फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने अपने पहले वीकेंड में 100.42 करोड रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद उनके नाम कोई भी सुपरहिट फिल्म दर्ज नहीं हुई है।

bollywood,Shah Rukh Khan,shah rukh khan movies

3. रईस — गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर आई निर्देशक राहुल ढोलकिया की ‘रईस’ ने अच्छी कमाई की थी। ‘रईस’ ने अपने पहले वीकेंड में 93.24 करोड रुपये की कमाई की थी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नवाजउद्दीन सिद्दीकी, जीशान अय्यूब और माहिरा खान ने भी अहम् भूमिकाएँ अभिनीत की थी।

4. रा-वन — ऋतिक रोशन के बाद शाहरुख खान दूसरे अभिनेता थे जिन्होंने भारतीय सुपर हीरो को परदे पर पेश किया। शाहरुख खान के ही बैनर तले बनी ‘रा-वन’ ने अपने पहले तीन दिनों में 92 करोड रुपये का कारोबार किया था।

bollywood,Shah Rukh Khan,shah rukh khan movies

5. जब तक है जान — यश चोपड़ा के निर्देशन और उनकी जिन्दगी की आखिरी फिल्म ‘जब तक है जान’ ने अपने पहले वीकेंड में 80.73 करोड रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म को अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ से कडा मुकाबला करना पडा था। फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की ही तिकडी थी।

6. दिलवाले — ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की सफलता के बाद रोहित शेट्टी और शाहरुख खान ने ‘दिलवाले’ के लिए हाथ मिलाया था। फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की थी लेकिन फिर भी इसे हिट का तमगा नहीं मिला था। ‘दिलवाले’ ने अपने पहले 3 दिनों में 65.09 करोड रुपये की कमाई की थी। इसकी कुल कमाई 150 करोड रही थी।

bollywood,Shah Rukh Khan,shah rukh khan movies

7. जीरो — शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे सितारों से सजी ‘जीरो’ ने अपने पहले वीकेंड में 59.07 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म के लाइफ टाइम कारोबार का आंकलन 110 करोड तक का माना जा रहा है। हालांकि शाहरुख खान ने प्रदर्शन पूर्व ही अपनी फिल्म की लागत अन्य अधिकारों को बेचकर वसूल कर ली है। वितरण क्षेत्र से उन्होंने 100 करोड वसूले हैं। उन्होंने वितरकों को यह आश्वासन दिया है कि यदि फिल्म उनकी लागत निकालने में कामयाब नहीं होती है तो वे उसकी भरपाई करेंगे। अब देखने वाली बात यह है कि क्या वास्तव में वे ऐसा करते हैं।

8. फैन — यशराज बैनर के अंतर्गत बनी ‘फैन’ के लिए शाहरुख खान ने काफी मेहनत की थी, लेकिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की थी। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 52.35 करोड रुपये का कारोबार किया था। इसका लाइफ टाइम कारोबार 84 करोड रहा था। इस फिल्म से ज्यादा व्यवसाय हॉलीवुड फिल्म ‘जंगल बुक’ ने किया था। इसका कुल कारोबार 175 करोड रहा था।

bollywood,Shah Rukh Khan,shah rukh khan movies

9. डॉन 2 — फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी ‘डॉन 2’ शाहरुख खान के करियर की सबसे बडी हिट्स में से एक है। यह फिल्म जिस समय आई थी, उस समय शाहरुख खान अपने करियर के चरम पर थे। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 48.39 करोड रुपये का कारोबार किया था।

10. जब हैरी मेट सेजल — इम्तियाज अली और शाहरुख खान ‘जब हैरी मेट सेजल’ के लिए पहली बार साथ आए थे। इसके चलते दर्शकों को इससे काफी सारी उम्मीदें थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकामयाब रही थी। ‘जब हैरी मेट सेजल’ ने अपने पहले वीकेंड में 45.75 करोड रुपये का कारोबार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम