न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान की शरण में पहुँचा यह निर्देशक, क्या फिर बनेगी ‘तेरे नाम’

सलमान खान सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निर्देशन में अपने बैनर तले फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Dec 2018 2:54:09

सलमान खान की शरण में पहुँचा यह निर्देशक, क्या फिर बनेगी ‘तेरे नाम’

अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के असफल करियर को अचानक से सफल करियर में बदलने वाली फिल्म ‘तेरे नाम (Tere Naam)’ के निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक एक बार फिर से सलमान खान की शरण में पहुँच गए हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निर्देशन में अपने बैनर तले फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने सैद्धान्तिक तौर पर बतौर निर्देशक सतीश कौशिश के साथ जुडऩे के संकेत दिए हैं। गौरतलब है कि ‘तेरे नाम’ की शूटिंग के दौरान सतीश कौशिश और सलमान खान में किसी बात को लेकर मतभेद हो गए थे, जिसके चलते सलमान खान ने ‘तेरे नाम’ के बाद उनके साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि यह फिल्म अपने विषय, प्रस्तुतीकरण, गीत-संगीत और अभिनय के कारण बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही थी। इस फिल्म ने सलमान खान के ऊपर से असफलता का ठप्पा दूर किया था।

वहीं बात करें सतीश कौशिश की तो इन्होंने अभिनय के साथ-साथ अपने दो दोस्तों अनुपम खेर और अनिल कपूर के साथ सह-निर्माता के तौर पर कुछेक फिल्मों का निर्माण निर्देशन किया था लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली जो सतीश कौशिका की ‘तेरे नाम’ और अनिल कपूर ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म को मिली थी। इन दो दोस्तों के साथ बतौर सह निर्माता काम कर चुके सतीश कौशिक अब स्वयं निर्माता बन गए हैं। अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक अब क्षेत्रीय सिनेमा में कुछ परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

bollywood,satish kaushik,Salman Khan,tere naam

हाल ही में उन्होंने हरियाणवी भाषा में बनी एक फिल्म ‘छोरियान छोरन से कुम नहिन होती’ पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में सतीश अभिनय भी कर रहे हैं और पिता की भूमिका का निर्वाह किया है। यह फिल्म हरियाणा में पिता-बेटी संबंधों पर आधारित है और हरियाणवी भाषा में बनाई गई है। यह फिल्म एक पिता के बारे में है जो एक बेटे की इच्छा रखता है और एक बेटी है। बेटी एक आईपीएस अधिकारी बनती है और समाज में लोगों की धारणाओं को बदलती है।

सतीश ने इस साल की शुरूआत में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी और अब फिल्म पूरी हो गई है।

बॉलीवुड गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि सलमान खान स्वयं सतीश कौशिक के साथ फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि क्या यह जोड़ी दर्शकों के सामने कोई और ‘तेरे नाम’ प्रस्तुत कर सकती है जो उतनी ही सफल हो जितनी कि ‘तेरे नाम’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक